क्रिकेटखेलराष्ट्रीय

क्रिकेटर ऋषभ पंत हादसे में हुए बुरी तरह घायल, रेलिंग से टकराई कार, देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती

भारतीय खिलाड़ी ऋषभ पंत सड़क हादसे का शिकार हो गए। उनकी कार का दिल्ली से घर लौटते समय बड़ा हादसा हो गया। बताया गया है कि रुड़की के नारसन बॉर्डर पर हम्मदपुर झाल के पास मोड पर उनकी कार रेलिंग से टकरा गई, जिससे एक्सीडेंट हो गया। गंभीर रूप से घायल हुए ऋषभ को इलाज के लिए देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया गया है कि वहां उनकी प्लास्टिक सर्जरी की जाएगी।

पैर में आई गंभीर चोट
डॉक्टरों के अुनसार क्रिकेटर ऋषभ पंत के माथे और पैर में गंभीर चोट आई है। बताया गया है कि फिलहाल ऋषभ पंत की हालत स्थिर है। उन्हें रुड़की से देहरादून के मैक्स अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। जहां उनकी प्लास्टिक सर्जरी की जाएगी।

रेलिंग से टकराई कार
हादसे के दौरान वहां मौजूद लोगों के मुताबिक ऋषभ की कार रेलिंग से जा टकराई गई, जिसके बाद कार में अचानक आग लग गई। बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया गया। वहीं हादसे गंभीर रूप से घायल हुए क्रिकेटर ऋषभ पंत को दिल्ली रोड स्थित सक्षम अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें उन्हें रुड़की से देहरादून के मैक्स अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।

Related Articles

Back to top button