भोपालमध्य प्रदेशराजनीतिराष्ट्रीय

MP news : जेपी नड्डा ने कहा PM मोदी सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित, सीएम बोले 29 की 29 लोकसभा सीट जीतनी

भोपाल। मध्यप्रदेश में इस वर्ष के अंत में विधानसभा चुनाव होने है, जबकि प्रदेश का राजनीति माहोल तेज हो गया है। सोमवार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी मध्यप्रदेश में मोर्चा संभाल लिया है जिसके बाद प्रदेश की राजनीति और भी संक्रिय हो गई है। जेपी नड्डा ने मध्यप्रदेश कि राजधानी भोपाल पहुंचे जहा उन्होने केंद्र सरकार के नौ सालो के कार्यकाल के साथ ही मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम को संबोधित किया।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को भाेपाल में मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी अमेरिका यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि, मोदी जी जो अभी यूएस की यात्रा करके आए हैं, इजिप्ट की यात्रा करके आए हैं, देश का गौरव बढ़ाया है। मिस्र ने अभी कल ही अपने सर्वोच्च सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ द नाइल’ से प्रधानमंत्री जी को सम्मानित किया है। यह हमारे लिए गौरव की बात है। वहीं देश के प्रशासनिक कार्यों में व्यस्त होने के बावजूद भी प्रधानमंत्री संगठन के लिए हमेशा अपना योगदान देते हैं और उपलब्ध भी होते हैं। कल इसी भोपाल नगरी से वो देश को संदेश देने वाले हैं।

सीएम शिवराज बोले

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कल प्रधानमंत्री आ रहे है हम सौभाग्यशाली है। नड्डा जी युद्ध का शंख फूंकने आये है संघर्ष का बिगुल बजाने आये है। हर घर जाएंगे अलख जगाएंगे। ऐतिहासिक विजय प्राप्त करने के लिए रिकॉर्ड तोड़ विजय प्राप्त करनी है।

29 की 29 लोकसभा सीट जीतनी

सीएम ने कहा कि 29 की 29 लोकसभा सीट जीतनी है। आज विजय का संकल्प लेने का दिन है। सीएम संकल्प दिलाते हुए कहा कि संपूर्ण विजय के संकल्प के साथ मैदान में उतरेंगे। हम मैदान में होते है तो कोई मुकाबला नहीं कर सकता। मोदी जी और नाड्डा जी को जय श्री राम, आपका ये दौरा विजय का पथ प्रशस्त करेगा।

Related Articles

Back to top button