आईपीएलक्रिकेटखेलराष्ट्रीय

अब MS Dhoni नहीं रविंद्र जडेजा होंगे CSK के कप्तान, MS Dhoni का हो सकता है ये आखिरी सीजन

MS धोनी ने आईपीएल के 15वें सीजन के शुरू होने से दो दिन पहले ही चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है। फैंस धोनी के इस फैसले से काफी निराश हुए हैं। 2008 से एमएस धोनी CSK के कप्तान रहे हैं। धोनी के नेतृत्व में चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करने वाली टीम है। एमएस धोनी ने अपनी कप्तानी में फ्रेंचाइजी को चार बार आईपीएल चैंपियन बनाया है। आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के बाद चेन्नई सुपर किंग्स सबसे सफल टीम है।

रविंद्र जडेजा आगामी सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स का नेतृत्व करते हुए नजर आएंगे, जबकि महेंद्र सिंह धोनी बतौर बल्लेबाज टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।

सीएसके ने गुरुवार को एक बयान में कहा, ”महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की कमान टीम के अनुभवी एवं सबसे पुराने खिलाड़ी रविंद्र जडेजा को सौंपने का फैसला किया है। जडेजा, जो 2012 से चेन्नई सुपर किंग्स का अभिन्न अंग रहे हैं, सीएसके का नेतृत्व करने वाले केवल तीसरे खिलाड़ी होंगे। धोनी इस सीजन और उसके बाद भी चेन्नई सुपर किंग्स का प्रतिनिधत्वि करते रहेंगे।”

Related Articles

Back to top button