मध्य प्रदेशरीवा

Rewa News : रीवा में बकरीद 29 जून को, कम्मेटी का ऐलान

रीवा। हजरत इब्राहीम के बेटे हजरत इस्माईल की याद में मनाया जाने वाला कुरबानी का प्रतीक पर्व ईद-उल अजहा 29 जून को शालीनता पूर्वक मनाने के लिये उम्मत-ए-मोहम्मदिया कमेटी रीवा की आवश्यक बैठक सम्पन्न हुई, बैठक की अध्यक्षता संस्थापक मो0 शुऐब खान ने की एवं अध्यक्ष मो0 मकदूम खान विशेष रूप से उपस्थिति रहें।

उम्मत-ए-मोहम्मदिया कमेटी रीवा के संस्थापक मोहसिन खान एवं प्रवक्ता अजहरूद्दीन अज्जू बताया है कि पूरे हिन्दोस्तॉ के विंध्य क्षेत्र में भी कुर्बानी का प्रतीक पर्व ईद-उल-अजहा 29 जून को परम्परागत ढंग से मनाया जायेगा। इस्लाम में एक साल में दो तरह की ईद मनाई जाती है, एक ईद जिसे मीठी ईद कहा जाता है और दूसरी बकरीद। एक ईद समाज में प्रेम की मिठास घोलने का संदेश देती है तो वहीं दूसरी ईद अपने कर्तव्य के लिये जागरूक रहने का सबक सिखाती है। बकरीद का दिन फर्ज-ए-कुर्बान का दिन होता है। ईद-उल-अजहा को सुन्नत-ए-इब्राहीमी भी कहते है, इस्लाम के मुताबिक अल्लाह ने हजरत इब्राहीम की परीक्षा लेने के उद्देश्य से अपनी सबसे प्रिय चीज की कुर्बानी देने का हुक्म दिया। हजरत इब्राहीम को लगा कि उन्हे बुढ़ापे का सबसे प्रिय चीज तो उनका बेटा है, इसलिये उन्होने ने अपने बेटे की ही कुर्बानी देना स्वीकार किया।

हजरत इब्राहीम को लगा कि कुर्बानी देते समय उनकी भावनाये आड़े आ सकती है, इसलिये उन्होने अपनी आंखो पर पट्टी बांध ली। अल्लाह तआला के हुक्म से हजरत जिब्राईल पलक झपकते ही उस स्थान पर पंहुच कर दुम्बा को लेटा दिया। जब उन्होने आखों से पट्टी हटाई तो उन्होने अपने पुत्र को अपने सामने जिन्दा खड़ा हुआ देखा और वहां पर कटा हुआ दुम्बा पड़ा हुआ था, तभी से इस मौके पर कुर्बानी देने की प्रथा है और रहती दुनिया तक उम्मत-ए-मुस्लिमा के लिये कुर्बानी वाजिब करार दे दी गई। ईद-उल अजहा हमे कुर्बानी का पैगाम देता है, यह त्योंहार सिर्फ जानवर की कुर्बानी देना नही सिखाता बल्कि धन दौलत और हर वह चीज जो हमे दुनियावी लालच मंे गिरफ्तार करती है, साथ ही हमें बुरे काम करने के लिये बढ़ावा देेती है, उसका अल्लाह की राह में त्याग करना सिखाता है। इस प्रकार इस्लाम में बकरीद का त्योंहार मनाया जाता है, हर त्योंहार प्रेम और शान्ति का प्रतीक होते है। कुर्बानी के लिये बकरे की उम्र 1 साल पूरी होनी चाहिये, जानवर तन्दरूस्त होना चाहिये व बीमार नही होना चाहिये एवं उसके सारे अंग सही सलामत होने चाहिये।

Related Articles

Back to top button