बड़ी खबरमध्य प्रदेशसतना

Satna News : शादी की रस्म पूरी कर परीक्षा देने चली गई दुल्हन, विदाई के लिए 5 घंटे बैठा रहा दुल्हा, फिर दुल्हन ने कही यह बात

सतना। विवाह के समय 7 फेरे लेने के दौरान 7 वचन भी लिए जाते है। उन वचनों में एक वचन निभाते हुए सतना शहर में शादी की रस्म पूरी करने के बाद दुल्हा विदाई के लिए तब तक बैठा रहा जब तक की उसकी दुल्हन परीक्षा देकर नही आ गई। दुल्हन जब दोपहर 12 बजे परीक्षा देकर लौटी तब विदाई की रस्म पूरी की गई और डेढ़ बजे बारात विदा हुई।


10 मई को थी शादी

जानकारी के तहत सतना की विराट नगर कॉलोनी में रहने वाले अभिषेक की शादी मारुति नगर निवासी शिवानी के साथ 10 मई को वही के एक मैरिज गार्डन में हुई बुधवार की रात शादी की रस्में शुरू हुईं। गुरुवार को सुबह 7 बजे विवाह विधि सम्पन्न होने के बाद भी बारात दोपहर डेढ़ बजे तक दुल्हन के इंतजार में बैठी रही।


यह थी परीक्षा

जानकारी के तहत दुल्हन शिवाली ने एमपी ट्रेड वर्ग 2 की परीक्षा के लिए फॉर्म भरा था। शादी की सभी तैयारी हो गई थी और निमंत्रण पत्र भी वितरित हो गए थें। तब परीक्षा की डेट सामने आई और विदाई के दिन यानि की 11 मई को सुबह 8 बजे से परीक्षा का समय तय था। ऐसे में शिवानी परीक्षा को लेकर चिंता में थी। तो वही उसके ससुराल वालों का कहना था कि डेट बदलना संभव नही था। ऐसे में तय हुआ कि शादी की रस्म समय पर पूरी की जाएगी और फिर शिवानी तय समय परीक्षा में हिस्सा लेगी। परीक्षा समाप्त होने के बाद विदाई की रस्म पूरी होगी।


शिवानी ने कंहा सपोट करने वाला मिला ससुराल

परीक्षा की जानकारी सामने आने पर शिवानी का ससुराल वालों ने सपोट किया और न सिर्फ समय पर शादी की रस्म पूरी की गई बल्कि शिवानी के पति और ससुराल वालों की रजामंदी से उसे सतना के इंजीनियंरिग कॉलेज में बनाए गए परीक्षा केन्द्र में परीक्षा देने का मौका भी दिया गया। इस सबंध में शिवानी का कहना था कि सपोट करने वाला ससुराल मिला है। जिससे वह परीक्षा दे पाई। परीक्षा न देती तो मन में रह जाता कि वह इस परीक्षा में शामिल नही हो पाई। ससुराल वालों के इस निणर्य से वह काफी खुश है। तो महिला सशक्तिकरण की दिश में यह एक कदम माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button