बड़ी खबरमध्य प्रदेश

MP News: मध्यप्रदेश में हिन्दू लड़कों को मुस्लिम लड़की से शादी करने पर मिलेगा 11,000 रुपये, हिन्दू धर्म सेना ने की घोषणा

मध्य प्रदेश से बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल हिन्दू धर्म सेना ने मुस्लिम युवती से शादी करने के लिए हिन्दू युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए एक ऐलान कर दिया है। बता दें कि हिन्दू धर्म सेना के अध्यक्ष ने इसको लेकर ऐलान बड़ी घोषणा कर दी है। मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि हिन्दू धर्म सेना मुस्लिम युवती से शादी करने के लिए हिन्दू युवकों को प्रोत्साहित करने के लिए 11 हजार रुपए देने की घोषणा की है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह मामला जबलपुर से सामने आया है। वहां हिन्दू धर्म सेना के अध्यक्ष ने हिन्दू युवकों और मुस्लिम लड़कियों के बीच विवाह को बढ़ावा देने को लेकर इस बात की घोषणा की है। रिपोर्ट के अनुसार हिंदू धर्म सेना के अध्यक्ष योगेश अग्रवाल ने घोषणा करते हुए बताया कि मुस्लिम लड़कियों से विवाह करने वाले युवकों को हिंदू धर्म सेना 11 हजार रुपये की आर्थिक प्रोत्साहन राशि प्रदान करेगा।

हिन्दू धर्म ने किया दावा

हिन्दू धर्म सेना के अध्यक्ष ने हिन्दू लड़कियों को लेकर बड़ा दावा किया है। अध्यक्ष ने दावा करते हुए बताया कि मुस्लिम युवकों द्वारा झूठे लव जिहाद के जरिए भोली भाली हिंदू लड़कियों का धर्मांतरण किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि इसी कारण हिन्दू लड़कियों की संख्या में गिरावट आ रही है। आगे कहा कि हिंदू धर्म सेना का उद्देश्य इन कथित गतिविधियों को खत्म करना है। अध्यक्ष ने यह भा कहा कि मुस्लिम लड़कियों से शादी करने वालों को कानूनी सहायता देने का संकल्प लेना है।

लव जिहाद के जरिए हिन्दू लड़कियों को भगाया जा रहा -योगेश अग्रवाल

इतना ही नहीं हिंदू धर्म सेना के अध्यक्ष योगेश अग्रवाल ने लव जिहाद को लेकर चिंता व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि लव जिहाद के जरिए हिंदू लड़कियों को भगाया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि लव जिहाद के जरिए हिन्दू लड़कियों को धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर किया जा रहा है। वहीं उन्होंन बताया कि इसी कारण उनका जीवन बर्बाद हो गया है। योगेश ने आगे दुख व्यक्त करते हुए हिन्दू लड़कियों की लाश सूटकेस में मिलने पर चिंता व्यक्त की।

Related Articles

Back to top button