भोजपुरीमनोरंजन

Bhojpuri Video: Ritesh Pandey के साथ रोमांटिक हुई Akshara Singh, डांस मूव्स और लुक से बनाया दीवाना

Bhojpuri Video: Ritesh Pandey के साथ रोमांटिक हुई Akshara Singh, डांस मूव्स और लुक से बनाया दीवाना

भोजपुरी सिनेमा की फेमस और सब की चहीती एक्ट्रेस अक्षरा सिंह अपने ग्लैमर अंदाज के वजह से काफी सुर्खियो में रहती है। अक्षरा भोजपुरी फिल्मों की जानी मानी अभिनेत्री है। उनकी फैंस फॉलेइंग भी काफी है। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री अक्षरा सिंह के बिना अधूरी है। उन्हे चाहने वालो की संख्या देश विदेश में है। हाल ही में उनका एक गाना एक बार फिर सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। जिस में अक्षरा की कातिलाना अदाएं लोगो को बेकाबू कर रही है।

इस गाने में अक्षरा सिंह ने रितेश पांडे के संग जमकर रोमांस करते ओर ठुमके लगाते नजर आ रही है। इस गाने के बॉल है ’दोनों का सेज पर करो ना प्यार तभी तो परिवार बढ़ेगा’ ये अक्षरा सिंह का पुराना गाना है लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। यह गाना यूट्यूब पर काफी वायरल हो रहा है। इस गाने में रितेश पांडे और अक्षरा सिंह के हॉट डांसिंग मूव को लोग काफी पसंद कर रहे है। अभितक यूट्यूब पर इस गाने को 9 लाख बार देखा जा चूका है। अक्षरा सिंह और रितेश पांडे के इस वीडियो पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर्स ने कॉमेन्ट बॉक्स में लिखा- क्या डांस करती हैं आप मैडम। वहीं एक यूजर ने लिखा, ‘आप दोनों की कैमेस्ट्री लाजवाब है’। एक यूजर ने लिखा-‘ दोनों का गाना आज भी धमाल मचा रहा है’।

अक्षरा सिंह अक्सर सुखियों में बनी रहती है। कभी अपनी पर्सनल जिंदगी को लेकर या कभी अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियो में बनी रहती है। कुछ वक्त पहले उनका एक एमएमएस भी काफी वायरल हों रहा था। जिसके चलते वह काफ़ी विवाद में थी। भोजपुरी स्टार पवन सिंह के साथ भी उनके रिश्ते काफी सुर्खियो मे रह चूके है।

Related Articles

Back to top button