बड़ी खबरमध्य प्रदेश

MP News: कर्ज के बोझ में डूबी शिवराज सरकार! 29 हजार करोड़ के कर्ज में सरकार, 6 महीने में 11 बार लिया लोन

MP Government Loan: शिवराज सरकार के कर्ज में डूबने की खबर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस साल सरकार ने 6 महीनों में करीब 11 बार लोन लिया है। इसी के कारण सरकार 29 हजार करोड़ के कर्जे में डूबी नजर आ रही है। बता दें कि इस साल 2023 का 6वां महीना बीतने को है। रिपोर्ट के अनुसार एमपी सरकार ने कुछ दिनों पहले ही RBI से 4 हजार करोड़ का लोन लिया। इसी के बाद शिवराज सरकार पर कर्जा बढ़कर 29 हजार करोड़ रुपया हो गया है। जानकारी के अनुसार बता दें कि सरकार ने ये कर्ज 11 साल में चुक्ता करने को कहकर लिया है।

6 महीनें 11 बार लिया कर्ज, सरकार पर बढ़ा 29 हजार कर्ज का बोझ

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश सरकार इस साल 6 महीनों में अलग-अलग तारीखों पर 11 बार कर्ज ली है। रिपोर्ट के अनुसार सरकार ने जनवरी, फरवरी, मार्च, मई और जून में शिवराज सरकार ने RBI से लोन लिया। दरअसल 2023-24 का वित्तीय वर्ष शुरू होने के बाद सरकार का यह दूसरा कर्ज है।

महीनों के हिसाब से लिया गया कर्जा

• जनवरी में सरकार ने 2 हजार रुपए करोड़ का कर्ज लिया

• फरवरी में सरकार ने 4 बार में 12000 करोड़ का लोन लिया

• मार्च में सरकार ने 3 बार में 9000 करोड़ का कर्ज लिया

• मई में सरकार ने 2000 करोड़ रुपए का कर्ज लिया

• जून में सरकार ने 4000 करोड़ में रुपए का कर्ज लिया

इन तारीखों को शिवराज सरकार ने लिया कर्ज

• 25 जनवरी 2023 को सरकार ने 2000 करोड़ का कर्ज लिया

• 02 फरवरी 2023 को सरकार ने 3000 करोड़ का कर्ज लिया

• 09 फरवरी 2023 को सरकार ने 3000 करोड़ का कर्ज लिया

• 16 फरवरी 2023 को सरकार ने 3000 करोड़ का कर्ज लिया

• 23 फरवरी 2023 को सरकार ने 3000 करोड़ का कर्ज लिया

• 02 मार्च 2023 को सरकार ने 3000 करोड़ का कर्ज लिया

• 09 मार्च 2023 को सरकार ने 2000 करोड़ का कर्ज लिया

• 17 मार्च 2023 को सरकार ने 4000 करोड़ का कर्ज लिया

• 24 मार्च 2023 को सरकार ने 1000 करोड़ का कर्ज लिया

• 29 मई 2023 को सरकार ने 2000 करोड़ का कर्ज लिया

• 14 जून 2023 को सरकार ने 4000 करोड़ का कर्ज लिया

मीडया रिपोर्ट के अनुसार शिवराज सरकार ने हाल ही में अप्रैल महीने में नया वित्तिय वर्ष शुरु होने के बाद 29 मई को पहला कर्ज लिया था. बता दें कि सरकार ने उस समय 2000 करोड़ का कर्ज लिया था। जिसको सेंक्शन किया गया था। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सरकार के पास अभी वर्ष 2023-2024 के बजट से सवा तीन लाख करोड़ रुपए से ज्यादा कर्ज है।

Related Articles

Back to top button