क्राइममध्य प्रदेशशहडोल

Umaria News : शादी के एक माह बाद ही पति-पत्नी का खाई में मिला शव, ससुर ने वही दोनो की लाश दफनाई

उमरिया। एमपी के उमरिया जिले में एक पति-पत्नी का गहराई खाई में लाश पाई गई है। सूचना पर पहुची पुलिस और डॉक्टर टीम ने न सिर्फ दोनों के शव का खाई में ही जांच प्रक्रिया पूरी की बल्कि दामाद और बेटी की लाश को ससुर ने खाई में ही दफना दिया। इस घटना से पूरे क्षेत्र मंे सनाका खिचा हुआ है।

अप्रैल माह में हुआ था विवाह

जानकारी के अनुसार उमरिया जिले के ग्राम धवईझर टिकुरी टोला की रहने वाली गोली बाई 19 साल पुत्री विष्णु सिंह की शादी अप्रैल 2023 में ग्राम कटरिया के रहने वाले 22 वर्षीय नरेश सिंह परस्ते के साथ हुई थी। विवाह के बाद नरेश सिंह अपनी ससुराल ग्राम धवईझर में ही रहने लगा था।

4 दिनों से था लापता

बताया जा रहा है कि पति-पत्नी 7 जून को घर से निकले थें। वे घर नही लौटे तो उनकी तलाश में उनका ससुर और बड़ा दामाद लगा रहा। कोई पता नही चलने पर थाना में भी गुमशुदगी की रिर्पोट दर्ज करवाई थी। इसी बीच कुछ चरवाहो ने पुलिस को सूचना दिए कि गांव में मौजूद खाई से दुर्गंध आ रही है। जिस पर पुलिस मौके पर पहुची और खाई में उतरी तो दोनों की लाश पाई गई।

खाई में ही हुआ पीएम और लिखा पढ़ी

बताते है कि गहरी खाई होने के कारण लाश को उपर ला पाना संभव नही हो सका। ऐसे में पुलिस और डॉक्टर टीम खाई में नीचे उतरी और पुलिस ने लिखा पढ़ी की तो वही डॉक्टर की टीम ने पीएम किया। जिसके बाद मृतक का ससुर बेटी और दामाद के शव को खाई में दफना दिया।

घर जमाई बनाया था ससुर

विष्णु सिंह के दो बेटिया थी और उनके पत्नी की मौत हो गई थी। बड़ी बेटी ससुराल में रहती थी। जिसके चलते छोटी बेटी की शादी करके वह दामाद को भी अपने घर ले आया था। जिससे उसका वे दोनों सहारा बन सकें, लेकिन उसे क्या मालूम की महज एक माह में ही बेटी-दामाद दुनिया ही छोड़ देगें। पति-पत्नी के एक साथ मिली लाष मामले की पुलिस जांच कर रही है कि दोनो सुसाइड किया है या फिर घटना के पीछे की कोई और वजह है।



Related Articles

Back to top button