मध्य प्रदेश

Khargone Accident: एमपी में खरगौन से इंदौर जा रही बस पुल से नीचे सूखी नदी में गिरी, 24 लोगो की मौत, पीएम और सीएम ने जताया शोक

मध्य प्रदेश में मंगलवार की सुबह तकरीबन 9 बजे एक बड़ा बस हादसा सामने आया है। जंहा खरगौन से इंदौर जा रही शारदा बस सर्विस की यात्री बस पुल की रेलिंग तोड़ती हुई 50 फिट की उॅचाई से सूखी नदी में जा गिरी। इस हादसे में अब तक 24 बस यात्रियों के मौत होने की जानकारी सामने आई है, जबकि अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल है। बताया जाता है कि 15 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि अन्य घायलों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। मृतकों की संख्या अभी और बढ़ सकती है। मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी षामिल है।

बस में सवार थें 40 यात्री


जानकारी के तहत बस क्रमांक एमपी 10-पी-7755 मां शारदा ट्रैवल्स यात्री भरकर इंदौर जा रही थी। बस खरगोन-ठीकरी मार्ग के नदी पर बने पुल से गुजर रही थी, वह एकाएक नीचे गिर गई। जोर से आवाज आई और अफरा-तफरी मच गई। बस में 40 से अधिक यात्री सवार थे। हादसा दसंगा गांव के करीब हुआ है। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों के साथ मिलकर पुलिस जवानों ने घायलों को बाहर निकलवाया और अस्पताल भिजवाया।


पीएम और सीएम ने जताया षोक


बस हादसे की जानकारी आने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मध्यप्रदेष के मुख्यमंत्री षिवराज सिंह ने शोक जताया है। मृतक परिवारो को आर्थिक सहायता दिए जाने की सरकार की ओर से घोषणा की गई है। वही प्रदेष के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेष दिए है।


रफ्तार बन रही हादेस की वजह


बताया जाता है कि हादसे की वजह रफ्तार बन रही है। स्थानिय लोगो का कहना था कि बस चालक अक्सर रफ्तार में ही पुल से बस को पार करते थें। माना जा रहा है कि वाहन की गति ज्यादा होने के कारण चालक बस को सम्हाल नही पाया और वह रेलिंग तोड़ती हुई नीचे जा गिरी। इस हादसे में बस का चालक-परिचालक एंव क्लीनर की भी मौत हो गई है।

Related Articles

Back to top button