मध्य प्रदेशरीवा

Rewa News: रीवा के बेटी की चीन में हुई मौत, उसकी पार्थिव शरीर लाने परिजनों ने सरकार से लगाई गुहार

रीवा। डॉक्टर बनने का सपना लेकर भारत से चीन पहुची रीवा की बेटी साक्षी सिंह पुत्री शैलेश कुमार सिंह निवासी त्यौथर के ग्राम कुठिला हाल मुकाम अरूण नगर की चीन में 5 मई को कार्डिया अटैक से मौत हो गई। परिजनों के पास जब बेटी के मौत की जानकारी हुई तो उनके होष उड़ गए और उनका रो-रो कर बुरा हाल है।


पार्थिव शरीर भारत लाने सरकार से लगाई गुहार


चीन में बेटी की हुई मौत के बाद परिजन अब उसकी पार्थिव शरीर भारत लाने सरकार से गुहार लगा रहे है। इसके लिए उन्होने विदेष मंत्रालय एवं पीएमओं कार्यालय से न सिर्फ संपर्क किया बल्कि रीवा विधायक राजेन्द्र षुक्ला से भी संपर्क किए है। विधायक श्री षुक्ल ने विदेष मंत्री जयषंकर प्रसाद से संपर्क करने के साथ ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से भी इस सबंध में चर्चा की है। जिससे बेटी की पार्थिव शरीर भारत लाई जा सकें।


भारत सरकार से अनुमति मिलने पर आएगा पार्थिव शरीर


बताया जाता है कि साक्षी की छोटी बहन तनु श्री भी चीन में मेडिकल की पढ़ाई कर रही है। जब मेडिकल प्रषासन ने उसके बड़ी बहन साक्षी के मौत हो जाने की जानकारी दी तो तनु बहन के पास पहुच कर विदेष दूतावास में संपर्क किया और इसके लिए भारतीय दूतावास ने पत्राचार किया है। भारत सरकार की अनुमति मिलने के बाद साक्षी की पार्थिव शरीर भारत लाई जा सकेगी।


अंतिम वर्ष की कर रही थी पढ़ाई


बताते है कि साक्षी सिंह चीन के निजान में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही थी। वह साल 2018 में मेडिकल की पढ़ाई करने चाइना गई थी। उसके पढ़ाई का अब आखिर वर्ष था। कोविंड संक्रमण के समय वह भारत आई हुई थी। एक साल की पढ़ाई उसकी रह गई थी, जिसके चलते वह पढ़ाई पूरी करने चीन चली गई, लेकिन उसे क्या मालूम की वह चीन से अब जिंदा वापस नही लौट पाएगी।

Related Articles

Back to top button