मध्य प्रदेशरीवालोकसभा चुनाव 2024

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि पाना है तो शीघ्र करा लें ये काम नहीं तो हो जाएगी बंद

मध्य प्रदेश में बड़ी संख्या में किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है। लेकिन इसे जारी रखने के लिए किसानों को जल्दी ही ई-केवाईसी कराना होगा। यदि समय रहते ई-केवाईसी नहीं कराई तो किसान सम्मान निधि की किस्त आना बंद हो जाएगी। बता दें कि प्रदेश में बड़ी संख्या में किसानों की इ-केवाइसी अपडेट नहीं हो पाई है। जिसकी चलते ये किसान आगमी समय में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से वंचित हो जाएंगे। बताया गया है कि किसान सम्मान निधि की १३वीं किस्त जारी की जा रही है।

रीवा में 26 हजार 897 किसानों की ई-केवाईसी दर्ज होना शेष
जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से रीवा जिले के दो लाख 44 हजार 486 किसान पात्र हैं। इन किसानों में से दो लाख 17 हजार 589 किसानों द्वारा पोर्टल पर इ-केवाइसी दर्ज की गई है। अभी भी 26 हजार 897 किसानों की इ-केवाइसी दर्ज होना शेष है। कलेक्टर मनोज पुष्प ने किसानों से कहा है कि किसान सम्मान निधि योजना के पात्र सभी किसान पीएम किसान पोर्टल पर अपना इ-केवाइसी दर्ज कराएं। साथ ही अपने आधार संख्या से लिंक बैंक खाते एवं भूमि की जानकारी भी दर्ज कराएं। मोबाइल एप अथवा कियोस्क सेंटर से इसे दर्ज किया जा सकता है। कलेक्टर ने कहा कि किसान सम्मान निधि की 13वीं किश्त जारी की जा रही है। यदि किसानों द्वारा केवाईसी दर्ज नहीं की गई और आधार से लिंक बैंक खाते की जानकारी पोर्टल में अपलोड नहीं कराई गई तो योजना से जारी राशि किसानों को प्राप्त नहीं होगी। उन्होंने कहा कि सभी तहसीलदार पटवारियों के माध्यम से किसानों के इ-केवाइसी दर्ज कराएं। यदि 15 दिसम्बर तक इ-केवाइसी दर्ज नहीं की गई तो किसान योजना का लाभ प्राप्त नहीं कर सकेंगे।

Related Articles

Back to top button