MP Assembly Elections 2023: BJP ने मध्य प्रदेश में जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, इन महिला उम्मीदवारों को मिला टिकट, जानिए पूरा अपडेट
MP BJP Candidate List: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में बस कुछ ही महीनों का समय शेष रह गया है। प्रदेश की चुनावी हवा में भाजपा ने अपनी ताकत झोंक दी है। इतना ही नहीं केंद्रीय मंत्री अमित शाह लगातार यहां का दौरा कर माहौल को भाजपा की ओर करने की प्रयास कर रहे हैं। इसी बीच भाजपा (BJP) ने 39 उम्मदीवारों की पहली लिस्ट जारी कर चुनावी बिगुल बजा दिया है। आइए जानें भाजपा ने पहली सूची में कितनी महिला उम्मीदवारों को जगह दी है।
इन सीटों पर महिलाओं को मिली जगह
बता दें कि भाजपा ने प्रदेश में अपनी पहली सूची का ऐलान कर दिया है। इस सूची में 39 उम्मीदवारों के नाम शामिल किए गए हैं। लेकिन दुर्भाग्य है कि इशमें सिर्फ चार महिला उम्मीदवार ही शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सबलगढ़, चाचौड़ा, छतरपुर और पेटलावद से महिलाओं को टिकट मिला है। बता दें कि पेटलावद अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित सीट हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पेटलावद से निर्मला भूरिया को टिकट दिया गया है। वहीं छतरपुर से ललिता यादव को, चाचौड़ा से प्रियंका मीणा और सबलगढ़ से सरला विजेंद्र रावत को भाजपा ने टिकट दिया है।
2018 में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भाजपा ने जिन 39 उम्मीदवारों की लिस्ट की घोषणा की है। यह वो सीटें है जिस पर भाजपा को 2018 में हार का स्वाद चखना पड़ा था। भाजपा ने कई पुराने चेहरों के साथ बहुत से नए लोगों को इस बार मौका दिया है। बता दें कि सुमावली सीट पर कांग्रेस आए अदल सिंह को टिकट दिया गया था जोकि 2018 में कांग्रेस से चुनाव जात मिली थी। रिपोर्ट के अनुसार इस बार इसी सीट से भाजपा उम्मीदवार का नाम है। बता दें कि इस बार भाजपा ने 39 में से 22 उम्मीदवारों को बदल दिया है। इस लिस्ट में सीटों पर कांग्रेस से आए लोगों को उम्मीदवार बनाया गया। वहीं 15 सीटों पर हारे हुए लोगों फिर एक बार टिकट दिया गया है।
राज्य में भाजपा की सरकार
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मध्य प्रदेश में फिलहाल बीजेपी की सरकार है। जबकि कांग्रेस इस बार जोर लगा रही है। फिलहाल कांग्रेस विपक्ष में बैठ इस बार होने वाले चुनाव की रणनीति तैयार कर रही है। बता दें कि इस साल विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के अलावे आम आदमी पार्टी भी टक्कर देने के लिए है। बता दें कि 2018 के विधानसभा चुनावों कांग्रेस ने प्रदेस में जीत दर्ज की थी। हालांकि 2020 में उनकी सरकार गिर गई थी और भाजपा ने नई सरकार बनाई थी।