Rewa News: भाजपा प्रत्याशी के प्रचार में कांग्रेस महामंत्री, वीडियो हुआ वायरल
रीवा। विंध्य में कांग्रेस एक बार फिर भीतरघात का शिकार हो सकती है। कांग्रेस के पदाधिकारी कांग्रेस प्रत्याशी की जगह भाजपा प्रत्याशी के प्रचार में नजर आए है। कांग्रेस के इन पदाधिकारी का वीडियों अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल कांग्रेस के यह प्रत्याशी प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र मिश्रा है। जो कि इन दिनों त्योंथर में भाजपा प्रत्याशी के सिद्धार्थ तिवारी के साथ मिलकर उनका प्रचार प्रसार कर रहे है। जबकि कांग्रेस ने उन्हें गुढ़ विधान सभा की जिम्मेदारी दी है।
बताया जा रहा है कि कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र मिश्रा गुढ़ के कांग्रेस की टिकट मांग रहे थे,लेकिन कांग्रेस ने उन्हें टिकट नहीं दिया है। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस को गुढ़ में जिताने की बात संगठन के पदाधिकारियों से कही थी, लेकिन अब वह गुढ़ में कांग्रेस प्रत्याशी की जगह भाजपा प्रत्याशी प्रचार प्रसार में त्योंथर में नजर आए है जहां वह भाजपा के प्रत्याशी सिद्धार्थ तिवारी के समर्थन करने पहुंचे है। कांग्रेस से इस भीतरघात से दो सीटें प्रभावित हो रही है। इसमें जहां कांग्रेस त्योंथर प्रत्याशी रमाशंकर इस भीतर घात से भाजपा मजबूत होगी। वहीं गुढ़ में इस भीतर घात से कांग्रेस कमजोर होगी। बता दें कि राजेन्द्र शर्मा कांग्रेस में गुढ़ से विधायक रहे है साथ ही उन्हें मंत्री मंडल में भी जगह मिली थी। इसके बाद बावजूद उनका यह भीतर कांग्रेस के लिए मुश्किल खड़ी कर रहा है।
2018 में की फिर बन सकती है स्थिति
कांग्रेस अपने इस भीतर घात को रोकने में असफल रही है कांग्रेस को सता विरोधी लहर के बावजूद जिले की आठों विधानसभा में नुकसान हो सकता है । बताया जा रहा है यह वीडियो कमलनाथ को भी भेजा गया है।