छत्तीसगढ़बड़ी खबरमध्य प्रदेशरीवा

MP Assembly Election 2023 : भाजपा की पहली 39 सीटों की सूची से विंध्य के रीवा से राजेन्द्र शुक्ला बाहर, चित्रकूट से सुखेन्द्र सिंह गहरवार को टिकट, देखें विधानसभा प्रत्याशियों की सूची

विंध्य भास्कर डेस्क। भारतीय जनता पार्टी केन्द्रीय चुनाव समिति ने बैठक के उपरांत मध्य प्रदेश के 39 सीटें और छत्तीसगढ़ की 21 सीटों की सूची जारी कर दी है। इसमें विंध्य की 30 सीटों की में एकलौती चित्रकूट विधानसभा से सुखेन्द्र सिंह गहरवार का टिकट मिली है। बता दें केन्द्रीय चुनाव समिति ने विधान सभा चुनाव के लिए चार श्रेणियों में सीटे चिन्हित की। इनमें सबसे पहले ए श्रेणी की सूची घोषित की है। इन सीटों में भाजपा मानकर चल रही है कि इसमें उनकी जीत पक्की है। इनमें विंध्य की इकलौती सीट चित्रकूट है। हांलाकि इस विधानसभा सीट में वर्तमान में कांग्रेस के कब्जे है। इसमें हैरान करने वाली बात यह है विंध्य की सबसे सुरक्षित माने जाने वाली सीट से बाहर रखा है। जबकि भाजपा लगातार चार सालों से यहां काब्जा है। ऐसे में रीवा की विधानसभा सीट को लेकर फिर से उलझन है।

बता दें कि भाजपा ने बी श्रेणी में उन सीटों को रखा है जहां कि भाजपा जीत के लगभग करीब है। इसके बाद सी श्रेणी में वह सीटों को शामिल है। जिससे वह एक या दो पंचवर्षीय से जीत नहीं सकी है। वहीं डी श्रेणी में उन सीटों को शामिल किया गया है जिने सीटों में भाजपा कभी नहीं जीती है।



इसलिए रीवा से राजेन्द्र शुक्ला हुए बाहर

विंध्य में भाजपा के बड़े नेता रीवा विधानसभा से राजेन्द्र शुक्ला की सीट को असुरिक्षत भाजपा की केन्द्रीय चुनाव समिति मान रही है। इसके पीछे बड़ी वजह नगरीय निकाय चुनाव में मिली हार है। दरअसल नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा को हार और मतों को अंतर देख कर उसे रीवा की सीट को लेकर दुविधा है यहीं बड़ी वजह माना जा रहा है कि रीवा के राजेन्द्र शुक्ला को बाहर रखा है। भाजपा की इस चुनाव केन्द्रीय समिति में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं अमितशाह ने नामों को लेकर चर्चा की ।


Related Articles

Back to top button