क्राइमरीवालोकसभा चुनाव 2024

MP के पुलिस थानों धाराओं हटाने व लगाने की चल रही दलाली, प्रधान आरक्षक पकड़ाया

विंध्य भास्कर डेस्क। एमपी पुलिस के थानों में अपराधियों पर धारा लगाने व हटाने पर बड़ा खेल चल रहा है। इसमें थाना प्रभारी से लेकर पुलिस कर्मी शामिल है। ऐसे ही एक खेल में रिश्वत लेते लोकायुक्त पुलिस ने शहडोल संभाग के जयसिंह नगर थाने में धाराओं बढ़ाने का भय दिखाकर पैसा वसूलने वाले प्रधान आरक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। शहडोल के जयसिंह नगर थाने पदस्थ प्रधान आरक्षक वीरेन्द्र तिवारी आरोपी से पास्को एक्ट लगाने की धारा का भय दिखाकर सात हजार रुपए रिश्वत मांग रहा था। इस पर बुधवार की शाम को लोकायुक्त ने शिकायत के आधार पर रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक को उसके किराए के कमरे में गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने इस मामले में आरोपी को प्रधान आरक्षक को निलंबित कर दिया है।

बता दें कि जयसिंह नगर निवासी राजकुमार कुशवाह को जो व्यवसाई है उनके विरुद्ध जयसिंह नगर थाने में अपराधिक मामले में दर्ज है। इसमें मामले प्रधान आरक्षक आरोपी को पास्कों एक्ट लगाने का भय दिखाते हुए सात हजार रुपए की रिश्वत मांगी है। पास्कों एक्ट १८साल से कम के बच्चों के लैगिंक शोषण पर लगाया जाता है। इसमें आरोपी को जमानत का प्रावधान नहीं है। वहीं मामला भी विशेष न्यायाधीश में चलता है। इसी का भय दिखाते हुए रिश्वत मांगी जा रही थी। शिकायत के आधार पर लोकायुक्त ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इसके साथ आरोपी प्रधान आरक्षक वीरेन्द्र तिवारी पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। लोकायुक्त की इस ट्रेप की कार्रवाई का नेतृत्व निरीक्षक जिया उल हक ने दिया है। इस टीम 12 सदस्य शामिल रहे।

पुलिस थानों में लग रही है बोली
बताया जा रहा है कि पुलिस एक ओर जहां सामुदायिक पुलिसिंग के लिए प्रयासरत है जिससे कि लोगों पर पुलिस पर विश्वास बढ़े है। वहीं पुलिस कर्मी व थाने अवैध वसूली के ठिकाने बन चुके है। जहां पुलिसकर्मी थानों पर बैठकर खुले आम वसूली कर रहे है। ऐसा नहीं है कि इससे पुलिस के अधिकारी अनभिज्ञ है दरअसल यह पूरा खेल ही इन्ही पुलिस अधिकारियों के शह पर चल रहा है।

Related Articles

Back to top button