बड़ी खबरमध्य प्रदेश

Independence Day 2023: लाल किले पर फहराया गया मध्य प्रदेश में निर्मित तिरंगा, प्रदेश में बना राष्ट्रीय ध्वज 17 राज्यों में भेजा गया

Happy Independence Day 2023: आज पूरे भारतवर्ष में स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। इसी अवसर पर देश की राजधानी दिल्ली में लाल किले पर ध्वजारोहण किया गया। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राष्ट्रीय ध्वज राजधानी भोपाल के नजदीकी जिले सीहोर की पौनी से बनाया गया था। रिपोर्ट के अनुसार राष्ट्रीय ध्वज ग्वालियर के मध्य भारत खादी संघ में तिरंगा झंडा तैयार करने का कार्य किया जाता है। इतना ही नहीं यहां बना झंडा दिल्ली सहित देश के राज्यों में भेजा गया है। बता दें कि मध्य भारत खादी संघ द्वारा राष्ट्रीय ध्वज बनवाया जाता है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस बार भी 15 अगस्त से पहले 17 राज्यों में 16 हजार झंडे भेजे गए।

ग्वालियर में ध्वज का चक्र हुआ तैयार

बता दें कि खादी संघ के सचिव वासुदेव शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय ध्वज के लिए सीहोर से पौनी मंगवाई गई थी। बताया कि जिसकी कटाई-छंटाई चाचौड़ा में की गई । आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राष्ट्रीय ध्वज तीन रंग में तैयार होने के बाद उसके चक्र को ग्वालियर में तैयार किया गया।

इन राज्यों में भेजा गया तिरंगा

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्मित तिरंगा झंडा देश के कई राज्यों में फहराया गया। बता दें कि इस बार अंडमान और गोवा ने भी तिरंगा का डिमांड किया था। इसके अलावा झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक , पंजाब, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, हरियाणा में भी यहां बना झंडा भेजा गया था।

रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली के लालकिले पर फहराए जाने वाले राष्ट्रीय ध्वज का साइज 6 बाइ 10 के आकार का है। बता दें कि राष्ट्रीय ध्वज तैयार होने के बाद यहां से पहले रीगल टॉकीज दिल्ली भेजा जाता है। इसके बाद फिर ध्वज के मानकों के हिसाब से उसे खादी संघ के दफ्तर से मंगवाया जाता है। कुछ इस तरह भोपाल के सचिवालय सहित पूरे मध्य प्रदेश में फहराने के लिए तिरंगा झंडा जीवाजीगंज ग्वालियर से मंगवाया गया।

बता दें कि जहां लालकिले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ध्वजारोहण किया तो वहीं भोपाल के लाल परेड मैदान पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तिरंगा झंडा फहराया।

Related Articles

Back to top button