बड़ी खबरमध्य प्रदेश

MP News: महिला कांस्टेबल को मिली लिंग परिवर्तन की अनुमति, शिवराज सरकार ने दी अनुमित, जानिए क्या होगा अब दीपिका का नाम?

MP Woman Constable Gender Change: मध्य प्रदेश से एक रोचक मामला सामने आया है। शिवराज सरकार ने एक महिला कांस्टेबल को लिंग परिवर्तन करने की अनुमति दी है। बता दें कि मध्य प्रदेश के रतलाम की महिला आरक्षक ने तमाम दस्तावेजों के साथ पुलिस मुख्यालय को पत्र भेजा था जिसमें लिंग परिवर्तन की अनुमति मांगी गई थी। इसी बीच खबर आ रही है कि पुलिस मुख्यालय ने सभी दस्तावेजों का सत्यापन करने के बाद महिला आरक्षक दीपिका कोठारी को लिंग परिवर्तन की अनुमति मिल गया है। हालांकि इसके लिए कुछ महत्वपूर्ण शर्तें रखी गई है।

बचपन से ही जेंडर संबंधी थी समस्या

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रतलाम में महिला आरक्षक दीपिका कोठारी को बचपन से ही जेंडर(लिंग) से जुड़ी समस्या था। उन्होंने इसके लिए चिकित्सकों से उपचार भी करवाया। इसी में दिल्ली के चिकित्सक ने आरक्षक दीपिका कोठारी को लिंग परिवर्तन करने की सलाह दी। जिसके बाद दीपिका ने पुलिस मुख्यालय से इसको लेकर अनुमति मांगी।

आरती यादवा का उदाहरण देते हुए महिला आरक्षक ने मांगी अनुमति

बता दें कि महिला आरक्षक ने निवाड़ी की महिला आरक्षक आरती यादव का उदाहरण देकर पुलिस मुख्यालय से अनुमति मांगते हुए आवेदन किया। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि महिला आरक्षक दीपिका बताया कि पूर्व में आरती ने लिंग परिवर्तन के लिए अनुमति मांगी थी। वहीं पुलिस मुख्यालय ने अमुमित दे दी। वहीं अब इसी के आधार पर दीपिका को भी अनुमति मिले। बता दें कि पुलिस मुख्यालय से दीपिका को पत्र प्राप्त हो गया है। जिसमें उसे भी अनुमति दे दी गई है। लेकिन शर्त रखी गई है कि दीपिका को लिंग परिवर्तन के बाद महिलाओं को मिलने वाली सुविधाओं का लाभ नहीं मिल सकेगा।

इस बीमारी से पीड़ित है दीपिका

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जेंडर आइडेंटिटी डिसऑर्डर एक ऐसी बीमारी है जिसमें लिंग के विपरीत व्यवहार या स्वभाव देखने को मिलता है। सामान्य शब्दों में कहें तो लड़का लड़की की तरह व्यवहार करता है। वहीं लड़की लड़के की तरह। इसी बीमारी से दीपिका कोठारी भी ग्रसित थी। दीपिका अपने जेंडर के विपरीत व्यवहार करती थीं। जिसके कारण इलाज के दौरान दीपिका को जेंडर परिवर्तन की सलाह दी गई। बता दें कि जेंडर परिवर्तन के बाद दीपिका का नाम भी बदल जाएगा।

Related Articles

Back to top button