बड़ी खबरमध्य प्रदेश

MP News: गायब हुई भाजपा नेत्री सना खान! कुछ दिन पहले आई थी जबलपुर, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

MP News: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कुछ ही महीने शेष बचे हैं। इसी बीच चुनाव से पहले एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल नागपुर की चर्चित भाजपा नेत्री सना खान (Sana khan update) मध्यप प्रदेश से गायब हो गईं हैं। इस खबर ने प्रदेश में चारों तरफ हड़कंप मचा दिया है। वहीं सना के परिवार ने हत्या की आशंका जताई है। सूचना के आधार पर पुलिस लगातार सना की तलाश कर रही है। हालांकि अभी तक पुलिस को कुछ पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि सना खान 1 अगस्त को जबलपुर पहुंची थी।

जानिए क्यों आईं थी मध्य प्रदेश?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नागपुर की चर्चित भाजपा नेत्री बीते 1 अगस्त को नागपुर से मध्य प्रदेश के जबलपुर में पहुंची थी। इस संबंध में सना के परिवार वालों ने बताया कि सना जबलपुर के गोरा बाजार थाना क्षेत्र के अमित उर्फ पप्पू साहू के फ्लैट में रुकी हुई थी। बताया कि वो अपने बिजनेस बिजनेस पार्टनर पप्पू साहू से मिलने जबलपुर पहुंची थी। इसलिए यहां रुकी थी।

परिजनों ने हत्या की आशंका जताई

बता दें कि सना खान के गायब होने के बाद उसके परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। रिपोर्ट के अनुसार सना के जबलपुर पहुंचने के बाद सना खान ने मां को फोन करके यहां पहुंचने की जानकारी दी थी। इसके बाद सना की मां ने 2 अगस्त को जब उनको फोन किया तो सना का नंबर बंद आ रहा था। इसके बाद परिजनों ने पप्पू को फोन किया। पप्पू ने बताया कि उसका सना से विवाद हो गया जिसके बाद वो लौट गई। पप्पू के इस जवाब के बाद परिजनों ने सना की हत्या की आशंका बताई है।

पुलिस की तलाश जारी

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सना खान अल्पसंख्यक सेल नागपुर की सक्रिय नेता हैं। परिजनों ने उनके गायब होने की सूचना नागपुर पुलिस को दे दी है। सूचना के बाद नागपुर पुलिस ने जबलपुर पुलिस की मदद से सना की तलाश शुरु कर दी है। लेकिन अभी तक उनका कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया है। इतना ही नहीं पुलिस पप्पू साहू के ढाबा कर्मचारियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जिस बिजनेस पार्टनर से मिलने सना आई थी उसके ऊपर हत्या का मुकदमा पहले से दर्ज है।

Related Articles

Back to top button