क्राइम

Crime news: इंसानियत की हदों को पार करते हुए, लड़की के साथ की क्रूरता, गुप्तांगों में मिले लकड़ी के टुकड़े

crime news: इंसानों की इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक घटना निकल कर सामने आई है जहां 11 साल की एक छोटी बच्ची को गंभीर चोटों के साथ शहर के छावनी बोर्ड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। इलाज कर रहे डॉक्टरों को उस 11 साल की बच्ची पर न केवल शरीर पर चोट के निशान मिले, बल्कि इसकी प्राइवेट पार्ट से लकड़ी के टुकड़े भी मिले।

पीड़ित बच्चे को हॉस्पिटल लाने वाली महिला ने दावा किया कि उसने नाबालिक को गोद लिया था। हालांकि लड़की की चोटों के बारे में जब उससे सवाल किया गया तो पुलिस को उसने संतोषजनक जवाब ना देने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी महिला ने डॉक्टर सिद्धार्थ पांडे को फोन किया और कहा कि 11 साल की बच्ची को भाई-बहन के मामूली झगड़े के कारण चोटे आई हैं।
वही अगली सुबह वह लड़की के साथ हॉस्पिटल गई और चोटों की जानकारी को डॉक्टर को बताया जिसे सुनकर डॉक्टर हैरान रह गए। डॉक्टर पांडे ने कहा कि एक्सरे में उसके शरीर पर कई पुरानी और नई छोटे देखने को मिली है। वही इसके बाद एक महिला स्त्री रोग विशेषज्ञ द्वारा पीड़ित बच्ची की जांच की गई जिसमें उसके निजी अंगों में लकड़ी के कुछ टुकड़े मिले। लड़की के हाथ में फ्रैक्चर भी था जिसके कारण चोटों को देखते हुए डॉक्टरों ने पुलिस को सूचित किया।
वहीं आरोपी महिला प्रयागराज शहर के धूमनगंज इलाके की एक अपार्टमेंट में रहती है। उसका पति एक बेहद ही नामी स्कूल में शिक्षक पद पर है। महिला ने दावा करते हुए बताया कि उसने कानपुर के एक आश्रय गृह से लड़की को अडॉप्ट किया था। किंतु लड़की ने कहा कि उसकी मां की मृत्यु और उसके पिता की ओर से प्रत्येक के बाद आरोपी महिला उसे घर ले गई थी।
वही बच्ची ने भी बताया कि उसे रोजाना भूखा रखा जाता था और 1 महीने में 14 दिन से ज्यादा समय तक भोजन भी हैं नहीं दिया जाता था। धूमनगंज थाने के एसएचओ राजेश मौर्या ने बताया कि आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है उन्होंने बताया कि पूछताछ के निष्कर्षों के आधार पर ही हम महिला के विरुद्ध आगे की कार्रवाई करेंगे।

Related Articles

Back to top button