बॉलीवुडमनोरंजन

Animal Pre-Teaser Out: Ranbir Kapoor का अब तक सबसे खतरनाक अवतार, एनिमल का प्री टीजर रिलीज

आने वाले कुछ ही दिनों में रणबीर कपूर की एनिमल फिल्म बोक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए आ रही हैं। रणबीर कपूर की इस फिल्म का लोगो को बेसब्री से इंतजार हैं। पिछले कुछ दिनों से इस फिल्म को लेकर काफी सारी चर्चा हो रही हैं। लेकिन रविवार के दिन एनिमल फिल्म का प्री टीजर रिलीज कर दिया गया। जिसमे रणबीर कपूर भयानक रूप में नजर आ रहे हैं। इस पचास सेकंड के वीडियो में फिल्म के बारे में काफी कुछ बताया गया हैं।

पचास सेकंड के इस प्री टीजर वीडियो में रणबीर कपूर हाथ में कुल्हाड़ी लेकर आते हैं। और लोगो से भरी भीड़ में घुस जाते हैं। इसके बाद वह लोगो को बहुत ही बेरहमी से मारने लगते हैं। इस वीडियो में सिर्फ रणबीर कपूर की आँखे ही दिखाई दे रही हैं। उनका चेहरा नही दिखाया गया हैं।

रणबीर कपूर का मारकाट मचाता हुआ लुक

एनिमल फिल्म का प्री टीजर वीडियो रिलीज हो चूका हैं। वीडियो को देखकर तो ऐसा ही लग रहा है की फिल्म में रणबीर कपूर इंटेस लुक में नजर आने वाले हैं। प्री टीजर वीडियो में रणबीर कपूर ने कुर्ता और धोती पहना हुआ हैं। और उनके बाल काफी बढे हुए हैं।

इस वीडियो में रणबीर कपूर हाथ में कुल्हाड़ी लेकर आते हैं। और कुछ लोगो की भीड़ में घुस जाते हैं। और इसके बाद कुल्हाड़ी से मारकाट मचाते हुए नजर आ रहे हैं। रणबीर कपूर की इस प्री टीजर वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा हैं। प्री टीजर रिलीज होने के बाद तो ऐसा ही लग रहा हैं। जैसे रणबीर कपूर की फिल्म “एनिमल” बोक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली हैं।


पांच भाषा में रिलीजी होगी “एनिमल”

एनिमल फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ रश्मिका मंदाना, बोबी देओल और अनिल कपूर भी नजर आने वाले हैं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कन्नड़, हिंदी, तेलुगु, मलयालम और तमिल भाषा में रिलीज होने वाली हैं।


Related Articles

Back to top button