बड़ी खबरमध्य प्रदेशरीवा

MP Election 2023: नाम वापसी के बाद रीवा की आठ विधानसभा में 116 प्रत्याशी चुनावी मैदान

MP Election 2023: रीवा । जिले की आठ विधान सभा सीटों के नाम वापसी के बाद 116 प्रत्याशी चुनावी मैदान है। इनमें सबसे अधिक प्रत्याशी गुढ़ विधान सभा है। यहां प्रत्याशियों की संख्या बीस है। शुक्रवार को नाम वापसी के बाद तीन से प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह भी आंवटित कर दिया गया है।

शुक्रवार को नाम वापसी के लिए गुढ़ से एक और मनगवां से दो आवेदन पत्र प्राप्त हुए है। इसके बाद अब रीवा और सेमरिया, देवतालाब विधानसभा में 15 -15 दावेदार चुनाव मैदान है। इसके अतिरिक्त मनंगवा, मऊगंज में 12-12 प्रत्याशी, सिरमौर में 14 , गुढ़ 20, त्योंथर में 13 और प्रत्याशी चुनाव मैदान में है।

बता दें इसके जिले में नामांकन के लिए रीवा विधान सभा 18 सेमरिया 19 , मऊगंज और मनगवां में 14-14,सिरमौर 17 और देवतालाब 18 और गुढ़ 21 और त्योंथर से 13 लोगों ने नामांकन दाखिल किया था, लेकिन नामांकन की संवीक्षा और नाम वापसी के बाद 116 प्रत्याशी चुनाव मैदान है।

विधानसभा क्षेत्र त्योंथर में 13 उम्मीदवारों में होगा मुकाबला

विधानसभा क्षेत्र त्योंथर में 13 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा। नाम वापसी की समय सीमा समाप्त होने के बाद उम्मीदवारों की सूची अंतिम रूप से जारी करते हुए उन्हें चुनाव प्रतीक आवंटित कर दिए गए हैं। इस संबंध में रिटर्निगं आफीसर पीके पाण्डेय ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र त्योंथर में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य राजनैतिक दलों के उम्मीदवार के रूप में रमाशंकर सिंह इंडियन नेशनल कांग्रेस चुनाव प्रतीक हाथ, सिद्धार्थ तिवारी राज भारतीय जनता पार्टी चुनाव प्रतीक कमल, महर्षि सिंह आम आदमी पार्टी चुनाव प्रतीक झाड़ू तथा देवेन्द्र सिंह बहुजन समाज पार्टी चुनाव प्रतीक हाथी से उम्मीदवार हैं।

पंजीकृत राजनैतिक दलों के उम्मीदवार के रूप में कमाण्डो अरूण गौतम विन्ध्य जनता पार्टी चुनाव प्रतीक गन्ना किसान, कमलधारी कुशवाहा भारतीय शक्ति चेतना पार्टी चुनाव प्रतीक बांसुरी, त्रिनेत्र शुक्ल समाजवादी पार्टी चुनाव प्रतीक साईकिल, रामलाल कोल जन अधिकार पार्टी चुनाव प्रतीक गैस सिलेण्डर, संगीता कोल पीपल्स पार्टी आफ इंडिया डेमोक्रेटिक चुनाव प्रतीक स्कूल बैग से उम्मीदवार हैं। निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में इंजीनियर पुष्पराज पाल चुनाव प्रतीक काँच का गिलास, रामकली चुनाव प्रतीक सेब, शिरोमण कुशवाहा चुनाव प्रतीक हरी मिर्च तथा हरिशंकर चुनाव प्रतीक आटो रिक्शा से चुनाव मैदान में हैं।

विधानसभा क्षेत्र मनगवां में 12 उम्मीदवारों में होगा मुकाबला

विधानसभा क्षेत्र मनगवां में 12 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा। नाम वापसी की समय सीमा समाप्त होने के बाद उम्मीदवारों की सूची अंतिम रूप से जारी करते हुए उन्हें चुनाव प्रतीक आवंटित कर दिए गए हैं। इस संबंध में रिटर्निगं आफीसर पीएस त्रिपाठी ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र मनगवां में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य राजनैतिक दलों के उम्मीदवार के रूप में श्रीमती बबिता साकेत इंडियन नेशनल कांग्रेस चुनाव प्रतीक हाथ, इंजीनियर नरेन्द्र प्रजापति भारतीय जनता पार्टी चुनाव प्रतीक कमल, वरूण अम्बेडकर विक्की आम आदमी पार्टी चुनाव प्रतीक झाड़ू तथा रामायण साकेत बहुजन समाज पार्टी चुनाव प्रतीक हाथी से उम्मीदवार हैं।

पंजीकृत राजनैतिक दलों के उम्मीदवार के रूप में गणपति बंसल आदिम समाज पार्टी चुनाव प्रतीक बाल्टी, जोखूलाल प्रजापति पीपल्स पार्टी आफ इंडिया डेमोक्रेटिक चुनाव प्रतीक स्कूल बैग, प्रीती वर्मा साकेत समाजवादी पार्टी चुनाव प्रतीक साइकिल, मेवालाल प्रजापति भागीदारी पार्टी (पी) चुनाव प्रतीक फुटबाल तथा रमेश साकेत भारतीय शक्ति चेतना पार्टी चुनाव प्रतीक बांसुरी से उम्मीदवार हैं। निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में रमेशचन्द्र चुनाव प्रतीक फलों से युक्त टोकरी, राजनरायण चुनाव प्रतीक कैंची तथा शिवदास कोरी चुनाव प्रतीक आलमारी से चुनाव मैदान में हैं।

विधानसभा क्षेत्र सिरमौर में 14 उम्मीदवारों में होगा मुकाबला

विधानसभा क्षेत्र सिरमौर में 14 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा। नाम वापसी की समय सीमा समाप्त होने के बाद उम्मीदवारों की सूची अंतिम रूप से जारी करते हुए उन्हें चुनाव प्रतीक आवंटित कर दिए गए हैं। इस संबंध में रिटर्निगं आफीसर भारती मेरावी ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र सिरमौर में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य राजनैतिक दलों के उम्मीदवार के रूप में रामगरीब वनवासी इंडियन नेशनल कांग्रेस चुनाव प्रतीक हाथ, दिव्यराज सिंह भारतीय जनता पार्टी चुनाव प्रतीक कमल, सरिता पाण्डेय आम आदमी पार्टी चुनाव प्रतीक झाड़ू, कांति कुमार दुबे कम्युनिस्ट पार्टी आफ इंडिया (मार्सिस्ट) चुनाव प्रतीक हंसिया हथौड़ा और सितारा तथा बीडी पाण्डेय हाथी बहुजन समाज पार्टी चुनाव प्रतीक हाथी से उम्मीदवार हैं।

पंजीकृत राजनैतिक दलों के उम्मीदवार के रूप में इंजीनियर अविनाश शुक्ला राष्ट्रवादी भारत पार्टी चुनाव प्रतीक फुटबाल, देवेन्द्र कुमार शुक्ला भारतीय शक्ति चेतना पार्टी चुनाव प्रतीक बांसुरी, मनोज सिंह बघेल विन्ध्य जनता पार्टी चुनाव प्रतीक गन्ना किसान, एडवोकेट रोहिणी प्रसाद कुशवाहा पीपल्स पार्टी आफ इंडिया डेमोक्रेटिक चुनाव प्रतीक स्कूल बैग, लक्ष्मण तिवारी समाजवादी पार्टी चुनाव प्रतीक साईकिल, शिवकुमार कुशवाहा जन अधिकारी पार्टी चुनाव प्रतीक गैस सिलेण्डर तथा शिवप्रसाद साहू बहुजन मुक्ति पार्टी चुनाव चिन्ह चारपाई से उम्मीदवार हैं। निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में छेदीलाल कोल (रावत) चुनाव प्रतीक एयर कंडीशनर तथा लालमणि कुशवाहा चुनाव प्रतीक आटो रिक्शा से चुनाव मैदान में हैं।

विधानसभा क्षेत्र मऊगंज में 12 उम्मीदवारों में होगा मुकाबला

विधानसभा क्षेत्र मऊगंज में 12 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा। नाम वापसी की समय सीमा समाप्त होने के बाद उम्मीदवारों की सूची अंतिम रूप से जारी करते हुए उन्हें चुनाव प्रतीक आवंटित कर दिए गए हैं। इस संबंध में रिटर्निगं आफीसर राजेश मेहता ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र मऊगंज में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य राजनैतिक दलों के उम्मीदवार के रूप में सुखेन्द्र सिंह बन्ना इंडियन नेशनल कांग्रेस चुनाव प्रतीक हाथ, प्रदीप पटेल भारतीय जनता पार्टी चुनाव प्रतीक कमल, पंडित उमेश त्रिपाठी घुरेहटा आम आदमी पार्टी चुनाव प्रतीक झाड़ू, तथा भैयालाल कोल बहुजन समाज पार्टी चुनाव प्रतीक हाथी से उम्मीदवार हैं।

पंजीकृत राजनैतिक दलों के उम्मीदवार के रूप में नूर मोहम्मद समाजवादी पार्टी चुनाव प्रतीक साईकिल, रामबहादुर पटेल पीपल्स पार्टी आफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) चुनाव प्रतीक स्कूल बैग तथा सुरेश कुमार सेन भारतीय शक्ति चेतना पार्टी चुनाव प्रतीक बांसुरी से उम्मीदवार हैं। निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में ददन प्रसाद मिश्रा चुनाव प्रतीक एयर कंडीशनर, ध्रुव नारायण मिश्रा चुनाव प्रतीक हॉकी और बाल, ब्राम्हदत्त मिश्रा चुनाव प्रतीक गन्ना किसान, मेहरूनिशा चुनाव प्रतीक आलमारी तथा सुशीला गुप्ता सेब से चुनाव मैदान में हैं।

विधानसभा क्षेत्र रीवा में 15 उम्मीदवारों में होगा मुकाबला

विधानसभा क्षेत्र रीवा में 15 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा। नाम वापसी की समय सीमा समाप्त होने के बाद उम्मीदवारों की सूची अंतिम रूप से जारी करते हुए उन्हें चुनाव प्रतीक आवंटित कर दिए गए हैं। इस संबंध में रिटर्निगं आफीसर डॉ अनुराग तिवारी ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र रीवा में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य राजनैतिक दलों के उम्मीदवार के रूप में इंजीनियर राजेन्द्र शर्मा इंडियन नेशनल कांग्रेस चुनाव प्रतीक हाथ, राजेन्द्र शुक्ल भारतीय जनता पार्टी चुनाव प्रतीक कमल, इंजीनियर दीपक सिंह पटेल आम आदमी पार्टी चुनाव प्रतीक झाड़ू, तथा मधुमास चन्द्र सोनी बुंची भाई बहुजन समाज पार्टी चुनाव प्रतीक हाथी से उम्मीदवार हैं।

पंजीकृत राजनैतिक दलों के उम्मीदवार के रूप में अब्दुल वफाती अंसारी समाजवादी पार्टी चुनाव प्रतीक साईकिल, एडवोकेट रविशंकर माझी पीपल्स पार्टी आफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) चुनाव प्रतीक स्कूल बैग, अमित कुमार तिवारी एडवोकेट मध्यप्रदेश जन विकास पार्टी चुनाव प्रतीक प्रेशर कुकर, डॉ तोषण सिंह सपाक्स पार्टी चुनाव प्रतीक झूला, रहस लाल नेशनल जागरण पार्टी चुनाव प्रतीक द्वार घंटी, रामकुमार सोनी बहुजन मुक्ति पार्टी चुनाव प्रतीक चारपाई से उम्मीदवार हैं। निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अविनाश श्रीवास्तव चुनाव प्रतीक आरी प्रदीप कुमार बसोर चुनाव प्रतीक आटो रिक्शा, सुनील सोनी खड्डी 42 चुनाव प्रतीक कैंची, सुशील मिश्रा सबके महाराज चुनाव प्रतीक आलमारी तथा सुमित सिंह चुनाव प्रतीक नागरिक से चुनाव मैदान में हैं।

विधानसभा क्षेत्र सेमरिया में 15 उम्मीदवारों में होगा मुकाबला

विधानसभा क्षेत्र सेमरिया में 15 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा। नाम वापसी की समय सीमा समाप्त होने के बाद उम्मीदवारों की सूची अंतिम रूप से जारी करते हुए उन्हें चुनाव प्रतीक आवंटित कर दिए गए हैं। इस संबंध में रिटर्निगं आफीसर आरके सिन्हा ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र सेमरिया में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य राजनैतिक दलों के उम्मीदवार के रूप में अभय मिश्रा इंडियन नेशनल कांग्रेस चुनाव प्रतीक हाथ, केपी त्रिपाठी भारतीय जनता पार्टी चुनाव प्रतीक कमल तथा पंकज सिंह बहुजन समाज पार्टी चुनाव प्रतीक हाथी से उम्मीदवार हैं।

पंजीकृत राजनैतिक दलों के उम्मीदवार के रूप में नागेन्द्र सिंह भारतीय शक्ति चेतना पार्टी चुनाव प्रतीक बांसुरी तथा नागेन्द्र सिंह कल्चुरी आल इंडिया फारवर्ड ब्लॉक चुनाव प्रतीक शेर से उम्मीदवार हैं। निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में उमेश कोल चुनाव प्रतीक सिलाई मशीन, कमलभान सिंह रूम चुनाव प्रतीक कूलर, तीरथ प्रसाद कोल चुनाव प्रतीक आरी, दिवाकर प्रसाद द्विवेदी भूतपूर्व सैनिक चुनाव प्रतीक पानी का जहाज, डॉ रजनीश प्रजापति चुनाव प्रतीक स्कूल का बस्ता, राकेश प्रसाद पाण्डेय चुनाव प्रतीक हाण्डी, संतोष श्रीधर उपाध्याय चुनाव प्रतीक प्रेशर कुकर, सुधीर कुमार साकेत चुनाव प्रतीक तुरही, हाफिज मोहम्मद अली चुनाव प्रतीक गन्ना किसान तथा श्रीधर दुबे चुनाव प्रतीक कलम की निब सात किरणों के साथ चुनाव मैदान में हैं।

विधानसभा क्षेत्र देवतालाब में 15 उम्मीदवार चुनाव मैदान में

विधानसभा क्षेत्र देवतालाब में 15 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। नाम वापसी की समय सीमा समाप्त होने के बाद उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। उम्मीदवारों को चुनाव प्रतीक आवंटित कर दिए गए हैं। इस संबंध में रिटर्निंग आफीसर बीके पाण्डेय ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र देवतालाब में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य राजनैतिक दलों के उम्मीदवार के रूप में अमरनाथ पटेल उर्फ डब्ल्यू भैया बहुजन समाज पार्टी चुनाव चिन्ह हाथी, गिरीश गौतम भारतीय जनता पार्टी चुनाव चिन्ह कमल, दिलीप सिंह गुड्डू भैया आम आदमी पार्टी चुनाव चिन्ह झाड़ू तथा पद्मेश गौतम इंडियन नेशनल कांग्रेस चुनाव चिन्ह हाथ से उम्मीदवार हैं।

पंजीकृत राजनैतिक दलों के उम्मीदवार के रूप में आशा तिवारी भारतीय शक्ति चेतना पार्टी चुनाव चिन्ह बांसुरी, पूजा पटेल पीपल्स पार्टी आफ इंडिया डेमोक्रेटिक चुनाव चिन्ह स्कूल बैग, वंशरूप कठेल भागीदारी पार्टी (पी) चुनाव चिन्ह फुटबाल, राहुल देव साकेत बहुजन मुक्ति पार्टी चुनाव चिन्ह चारपाई, सतीश तिवारी उर्फ सतीश भैया विन्ध्य जनता पार्टी चुनाव चिन्ह गन्ना किसान तथा सीमा जयवीर सिंह सेंगर समाजवादी पार्टी चुनाव प्रतीक साइकिल से उम्मीदवार हैं। निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में कल्पना रावत चुनाव चिन्ह बाल्टी, छोटेलाल सिंह गोड़ (टेकाम) काड़ी चुनाव चिन्ह सिलाई मशीन, महेश प्रसाद कोरी चुनाव चिन्ह एयर कंडीशनर, राजकुमार पटेल उर्फ राजू दादाभाई चुनाव चिन्ह आलमारी तथा एडवोकेट रामयज्ञ सोधिया चुनाव प्रतीक आटो रिक्शा के साथ उम्मीदवार हैं।

विधानसभा क्षेत्र गुढ़ में 20 उम्मीदवार चुनाव मैदान में

विधानसभा क्षेत्र गुढ़ में 20 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। नाम वापसी की समय सीमा समाप्त होने के बाद उम्मीदवारों की सूची अंतिम रूप से जारी करते हुए उन्हें चुनाव प्रतीक आवंटित कर दिए गए हैं। इस संबंध में रिटर्निगं आफीसर संजय जैन ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र गुढ़ में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य राजनैतिक दलों के उम्मीदवार के रूप में कपिध्वज सिंह भईया साहब इंडियन नेशनल कांग्रेस चुनाव प्रतीक हाथ, नागेन्द्र सिंह भारतीय जनता पार्टी चुनाव प्रतीक कमल, प्रखर प्रताप सिंह आम आदमी पार्टी चुनाव प्रतीक झाड़ू तथा श्रीमती सरोज रवीन्द्र कोल एडवोकेट बहुजन समाज पार्टी चुनाव प्रतीक हाथी से उम्मीदवार हैं।

पंजीकृत राजनैतिक दलों के उम्मीदवार के रूप में एडवोकेट अमरजीत कुशवाहा जन अधिकार पार्टी चुनाव प्रतीक चक्की, अमरेश पटेल समाजवादी पार्टी चुनाव प्रतीक साइकिल, धीरेन्द्र सिंह पटेल भारतीय शक्ति चेतना पार्टी चुनाव प्रतीक बांसुरी, मूल निवासी यज्ञ निवास यादव पीपल्स पार्टी आफ इण्डिया (डेमोक्रेटिक) चुनाव प्रतीक स्कूल का बस्ता, लालमणि त्रिपाठी कम्युनिस्ट पार्टी आफ इण्डिया चुनाव प्रतीक बाल और हंसिया, विजय मिश्र जनसेवा ड्रायवर पार्टी चुनाव प्रतीक टायर तथा पं. शिवमोहन शर्मा राष्ट्रवादी भारत पार्टी चुनाव प्रतीक फुटबाल से उम्मीदवार हैं। निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में मो. जुम्मन चुनाव प्रतीक मेज, दयाशंकर पाण्डेय चुनाव प्रतीक हीरा, धीनेन्द्र (गिरधर) चुनाव प्रतीक कड़ाही, बृजेन्द्र मिश्रा चुनाव प्रतीक ऑटो रिक्शा, रन्नूलाल साकेत चुनाव प्रतीक बैट्री टार्च, राकेश कुमार पाण्डेय चुनाव प्रतीक चारपाई, राम जियावन गुप्ता चुनाव प्रतीक माईक, रामनिवास विश्वकर्मा चुनाव प्रतीक आरी तथा ललन प्रसाद साकेत (मनेजर) चुनाव प्रतीक ट्रक से चुनाव मैदान में हैं। मतदान 17 नवम्बर को प्रात: 7 बजे से शाम 6 बजे तक कराया जाएगा।

Related Articles

Back to top button