Rewa News: डबल इंजन वाली सरकार ने जनता के हितों के लिए अभूतपूर्व किए काम : केपी त्रिपाठी
रीवा। सेमरिया विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी केपी त्रिपाठी ने ग्राम बैजनाथ, हिनौती, नरौरा, सोनरा, मध्येपुर, छिजवार, गढ़वा, नौवस्ता में घर-घर जनसम्पर्क करते हुए अपने क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर जनता के बीच गए और क्षेत्र के विकास के लिए उनका समर्थन मांगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र व राज्य की डबल इंजन वाली सरकार ने जनता के हितों के लिए अभूतपूर्व काम किए हैं।
#सेमरिया_विधानसभा #जीतेंगे_सेमरिया_जीतेंगे_मध्यप्रदेश
सेमरिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बैजनाथ में जनसम्पर्क के दौरान भारतीय जनता पार्टी की रीति नीतियों से प्रभावित हुए कांग्रेस के मण्डलम अध्यक्ष हनुमान दीन पाल जी, रामप्रसाद पाल जी, संजय केवट जी, रामलखन केवट जी,… pic.twitter.com/Emelo6V11i
— KP Tripathi (@kptripathibjp) October 31, 2023
केपी त्रिपाठी ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा चलाई जा रही सैकड़ों जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता जनार्दन से साझा करते हुए बताया कि मध्यप्रदेश की जनता जनार्दन के बच्चे अब पैसों के अभाव में शिक्षा से दूर नहीं रहते। मध्यप्रदेश के बेटे बेटियों का एडमिशन अपनी मेहनत से मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज, आईआईटी, आईआईएम या लॉ कॉलेज में कहीं भी होगा, तो उनकी फीस भारतीय जनता पार्टी की मध्यप्रदेश सरकार भरेगी।
#सेमरिया_विधानसभा#जीतेंगे_सेमरिया_जीतेंगे_मध्यप्रदेश#जनसम्पर्क_बनकुइयाँ_मण्डल
ग्राम पंचायत मध्येपुर में जनसम्पर्क करते हुए भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में चर्चा की तथा वरिष्ठजनों से मार्गदर्शन प्राप्त… pic.twitter.com/lqnGh7WwFK
— KP Tripathi (@kptripathibjp) October 31, 2023
प्रधानमंत्री आवास योजना की ही तरह मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार ने अपनी हर लाड़ली बहनों को उनके लिए पक्के आवास की भी व्यवस्था बनाई है अब उन्हें पक्का मकान मिलेगा। केपी त्रिपाठी ने अपनी सभाओं में सेमरिया विधानसभा क्षेत्र में 1600 करोड़ रुपए से भी अधिक के हुए विकास कार्यों को बताते हुए भारतीय जनता पार्टी को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए आशिर्वाद मांगा। केपी त्रिपाठी ने ग्राम पंचायत बैजनाथ में जनसम्पर्क के दौरान भारतीय जनता पार्टी की रीति नीतियों से प्रभावित हुए कांग्रेस के मण्डलम अध्यक्ष हनुमान दीन पाल, रामप्रसाद पाल, संजय केवट, रामलखन केवट, राजेंद्र केवट, अशोक केवट, देवेंद्र गौतम, कुलदीप गौतम पप्पू, ललवा पाल सहित कई अन्य लोगों को भाजपा की सदस्यता भी दिलाई।