मध्य प्रदेश

बाइक की निकली चाबी! गुस्से में आई महिला ने जवान को जड़ा थप्पड़ , वीडियो वायरल – MP News

विंध्य भास्कर/डेस्क रिपोर्टर: कोरोना कर्फ्यू में गुरुवार दोपहर बाइक सवार मां-बेटे को पुलिस ने चालान के लिए रोका। दोनों मास्क की बजाय गमछा पहने हुए थे। कहासुनी के बीच जवान ने कमेंट किया तो उससे महिला से विवाद बढ़ गया। महिला ने पुलिस जवान को थप्पड़ जड़ दिया। यही नहीं, मारने के लिए चप्पल तक उठा ली। वहां मौजूद किसी ने इसका वीडियो बना लिया। दोनों पक्षों ने थाना कोतवाली जाकर आवेदन दिया है।

जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के घंटाघर क्षेत्र में एक महिला बेटे के साथ बाइक पर सवार होकर काम पर निकली। तभी पुलिस टीम ने महिला और उसके बेटे को रोक लिया। पुलिस जवान ने गाड़ी की चाबी निकाल ली। विवाद बढ़ा तो जवान ने महिला को कुछ अपशब्द कह दिए, जिसके बाद महिला आग बबूला हो गई। महिला ने होमगार्ड जवान को थप्पड़ मार दिए और महिला का गुस्सा इतना थमा नहीं कि महिला ने पैरों की चप्पल निकालकर जवान के पीछे भागने लगी। तभी लोगों ने महिला को समझाकर शांत कराया।

खबरे भी-







Related Articles

Back to top button