भोपालमध्य प्रदेश

राजधानी भोपाल समेत इन जिलों में हो सकती है बारिश – MP News

विंध्य भास्कर/डेस्क रिपोर्टर: मध्य प्रदेश के मौसम में लगातार बदलाव हो रहे हैं। प्रदेश में तापमान में बढ़ोतरी के साथ ही कहीं-कहीं बारिश भी दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में प्रदेश के 22 जिलों में बारिश का अनुमान लगाया गया है। मौसम वैज्ञानिक जीडी मिश्रा ने बताया कि प्रदेश में नमी बनी हुई है। इस वजह से कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान है। मिश्रा ने बताया कि बादल छाने के कई कारण है। इसमें राजस्थान और उत्तर प्रदेश में बना सिस्टम समेत ताऊ ते तूफान का असर को बताया जा रहा है। जिसके कारण प्रदेश में नमी बनी हुई है।

इन जिलों में बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने प्रदेश के 14 जिलों में अगले 24 घंटे में बारिश का अनुमान लगाया गया है। इसमें जबलपुर संभाग के 8 जिलों के साथ सागर, दमोह, उमरिया, भोपाल, विदिशा, रायसेन, इंदौर, धार, उज्जैन, देवास, नीमच, मंदसौर, गुना, होशंगाबाद जिले है।

ये खबरे भी-







Related Articles

Back to top button