इंदौरमध्य प्रदेश

MP के इस जिले में 1 जून से होगी अनलॉक की शुरुआत, जाने क्या-क्या खुलेगा


विंध्य भास्कर/डेस्क रिपोर्टर: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में 1 जून अनलॉक की शुरुआत होने के संकेत मिले है। राशन दुकानों को 7 से 8 दिन के लिए ही बंद किया है। इसके बाद ये 1 जून से खुलेंगी। शुरुआत में हो सकता है, पहले की तरह इसका समय 12 बजे तक ही रहे। इसके साथ कंस्ट्रक्शन को खोलने पर विचार चल रहा है। थोक के व्यापार को ढील देने की कोशिश रहेगी। सभी दुकानों को खोलने की प्लानिंग रहेगी। रेस्टोरेंट में टेक अवे की सुविधा शुरू की जा सकती है। पहली स्टेज में थोक को ओपन करेंगे। इसके बाद खेरची खोलेंगे। इसके अलावा जहां केस आएंगे, वहां सख्ती कर कंटेनमेंट जोन बनाएंगे। यह बात शुक्रवार को कलेक्टर मनीष सिंह ने 10 दिन के सख्त लॉकडाउन के बाद 1 जून से शहर को धीरे-धीरे खोलने का संकेत देते हुए कही।

उन्होंने कहा कि सख्ती जरूरी है। साथ ही, लोग कोविड नियम का पालन करें। इंदौर की स्थिति में तेजी से सुधार हो रहा है। शासन की मंशा है, 1 जून से शहर को खोलना शुरू करना चाहिए। अभी पॉजिटिव रेट 9% पर आ गई है। अप्रैल में तो यह 22 % तक पहुंच गई थी। अभी जो केस सामने आ रहे हैं, वे ए – सिम्टेमेटिक ज्यादा हैं। कई अस्पताल फिलहाल खाली हो गए हैं। उम्मीद है कि पॉजिटिव रेट अभी और तेजी से गिरेगा।

ये खबरे भी-












जब कोरोना संक्रमण से लड़ने तैयारी करनी थी तब रीवा जिले के CHC अस्पतालों में कायाकल्प के नाम पर हो रहे थे घोटाले

Related Articles

Back to top button