क्राइम

Suhagrat Night : सुहागरात को दूध लेकर कमरे में पहुंची दुल्हन, लेकिन आधी रात को दुल्हे की असलियत जान चिल्लाने लगी दुल्हन

सुहागरात पर बैठी से पहले दुल्हन एक दूध का ग्लास लेकर पहुँची। तभी किसी बात की वजह से दुल्हन का मूड खराब हो गया और आधी रात को शोर मचाने लगी। शोर सुनने के बाद परिवार के लोग दौड़कर दुल्हन के पास पहुंचे। दुल्हन जोर जोर से चिल्लाने लगी कि मेरा पति तो नपुंसक है मैं इसके साथ नहीं रह सकती हूं। यह घटना रात को 3:30 बजे के आसपास की है और दुल्हन ने तुरंत अपने घर वालों को फोन कर दिया। इसके बाद दोनों तरफ के परिवार वालों ने इस मामले को समझाने की कोशिश की लेकिन मामला थाने में पहुंच गया।

यह मामला किशनी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचमपुर से सामने आया है। यहां पर रहने वाले एक व्यक्ति की शादी हाल ही में 2 मार्च को निलोई के जसवंतनगर इटावा की रहने वाली एक लड़की के साथ संपन्न हुई है। 3 मार्च को दुल्हन विदाई होकर अपने ससुराल आई थी। रात को 11:30 बजे संगीत कार्यक्रम के बाद में नई नवेली दुल्हन अपने पति के पास दूध का गिलास लेकर पहुंचे। लेकिन कुछ ही देर बाद उस कमरे से जोर-जोर से झगड़े की आवाजें आने लगी। दुल्हन को जब पति के हकीकत पता लगी तो उसने तुरंत अपने मायके फोन कर दिया और मायके वाली जल्दी सुबह ही पहुंच गए।

थाने में इसके बारे में सूचना दी गई तो पुलिस भी वहां पर पहुंच गई और दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश हुई। लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद में एक इकरारनामा लिखवाया गया जिसमें पुलिस को बताया गया कि दुल्हन अपने पूरे दहेज और गहनों सहित वापस अपने मायके जाएगी। इसके बाद में इसी तरीके से इस मामले का समाधान निकाला गया और सब की रजामंदी के बाद में दुल्हन को मायके भेज दिया गया। इस घटना के बाद दुल्हन और दूल्हे दोनों के ही परिवार वाले सकते में है।

Related Articles

Back to top button