क्राइममध्य प्रदेशरीवालोकसभा चुनाव 2024

Rewa Crime News : कार्ड बनाने के नाम पर ठगी; गोविन्दगढ़ थाने के पिपरा गांव की घटना

रीवा। हेल्थ कार्ड बनाने के नाम पर दो शातिर बदमाशों ने आधा दर्जन महिलाओं के खातों से रुपए निकाले लिए। पीड़ित महिलाओं की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई है। गोविन्दगढ़ थाना क्षेत्र के पिपरा गांव में 3 अप्रैल को दो युवक आए थे। वह खुद को स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी बता रहे थे और महिलाओं को हेल्थ कार्ड बनाने का झांसा दिया। बताया कि इस कॉर्ड के जरिए अस्पताल में उनका मुफ्त इलाज होगा। महिलाएं शातिर दिमाग बदमाशों के झांसे में आ गईं और हेल्थ कार्ड बनवाने उन्हें आधार कार्ड, खाते की डिटेल सहित अन्य दस्तावेज सौंप दिए। आरोपियों ने जल्द हेल्थ कार्ड बनाकर जारी करने का झांसा दिया। और बाद में एक-एक कर महिलाओं के खाते से 64 हजार निकाल लिए।

महिलाओं के मोबाइल में रुपए निकलने का मैसेज आया तो उनके होश उड़ गए। परिजनों को लेकर वह थाने पहुंची और घटना की शिकायत दर्ज कराया। पुलिस नेे धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जालसाजों की तलाश शुरू की, लेकिन अब तक उनकी पहचान नहीं हो सकी है। आशंका है कि आरोपी बाहरी हैं। उन्होंने सुदूर अंचल स्थित गांव में महिलाओं को शिकार बनाया है। थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल ने बताया, आरोपियों ने पीड़ित महिलाओं को कार्ड बनाने का झांसा दिया था और उनके सारे दस्तावेज लेकर चले आए थे। उनकी पहचान के प्रयास किये जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button