MP Cabinet Expansion: विजयवर्गीय और प्रह्लाद पटेल बने कैबिनेट मंत्री, कृष्णा गौर को मिला स्वतंत्र प्रभार, Complete list of ‘Mohan’ Cabinet
शपथ लेने वाले 28 मंत्रियों में से 18 को कैबिनेट मंत्री बनाया गया जबकि 6 को स्वतंत्र प्रभार और 4 को राज्य मंत्री बनाया गया है।
मध्य प्रदेश : लंबे इंतजार के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव की कैबिनेट का आज सोमवार को विस्तार कर दिया गया है। राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने मोहन यादव सरकार में 28 विधायकों के मंत्री पद की शपथ दिलाई। बीजेपी के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय, प्रह्लाद पटेल और राकेश सिंह को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है और इन्होंने सबसे पहले शपथ ग्रहण किया। शपथ लेने वाले 28 मंत्रियों में से 18 को कैबिनेट मंत्री बनाया गया जबकि 6 को स्वतंत्र प्रभार और 4 को राज्य मंत्री बनाया गया है।
राजभवन, भोपाल में आयोजित मध्यप्रदेश की नवनिर्वाचित सरकार के मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह https://t.co/wITRjNChRL
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) December 25, 2023
प्रदेश की सियासत के इन 3 बड़े नेताओं के अलावा विश्वास सारंग, प्रद्युमन सिंह तोमर, विजय शाह, संपतिया उईके ने भी मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ले ली है। इनके अलावा कुंवर विजय शाह, तुलसी राम सिलावट और निर्मला भूरिया ने भी मंत्री के रूप में शपथ ली। प्रदेश में मंत्री बनने वाले नेताओं में विजय शाह, करन सिंह वर्मा, राकेश सिंह और उदय प्रताप भी शामिल हैं।
- मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री पद की शपथ लेने वाले विधायकों की पूरी लिस्ट
- मध्य प्रदेश सरकार में कुल 18 कैबिनेट मंत्रियों ने शपथ ली है. ये है पूरी लिस्ट।
- कैबिनेट मंत्री
– प्रद्युमन सिंह तोमर
– तुलसी सिलावट
– एंदल सिंह कंसाना
– नारायण सिंह कुशवाहा
– विजय शाह
– राकेश सिंह
– प्रह्लाद पटेल
– कैलाश विजयवर्गीय
– विश्वास सारंग
– गोविंद सिंह राजपूत
– करण सिंह वर्मा
– इंदर सिंह परमार
– संपतिया उईके
– उदय प्रताप सिंह
– राकेश शुक्ला
– निर्मला भूरिया
– नागर सिंह चौहान
– चैतन्य कश्यप - राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार )
19-कृष्णा गौर
20-धर्मेंद्र लोधी
21-दिलीप जायसवाल
22-गौतम टेटवाल
23- लेखन पटेल
24- नारायण पवार
- राज्यमंत्री
25-राधा सिंह
26-प्रतिमा बागरी
27-दिलीप अहिरवार
28-नरेन्द्र शिवाजी पटेल
मध्य प्रदेश में 28 मंत्रियों में से 12 ओबीसी कोटे से बने मंत्री
मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार में जिन 28 मंत्रियों ने सोमवार को शपथ ली। उनमें से 12 मंत्री ओबीसी कोटे से हैं। इसके अलावा जनरल कैटेगरी से 7, अनुसूचित जाति (SC) से 5 और अनुसूचित जनजाति (ST) से 4 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली है।
मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार में हैं 18 कैबिनेट मंत्री
मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार में कुल 28 मंत्रियों ने शपथ ली हैं। इनमें से 18 कैबिनेट मंत्री हैं। कैलाश विजयवर्गीय, प्रद्युम्न सिंह तोमर, प्रह्लाद सिंह पटेल और विश्वास सारंग को कैबिनेट में जगह मिली है।
मध्य प्रदेश कैबिनेट में अभी तक ये विधायक ले चुके हैं शपथ
मध्य प्रदेश कैबिनेट में अभी तक कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद सिंह पटेल, राकेश सिंह, करण सिंह वर्मा, उदयप्रताप सिंह, कुंवर विजय शाह, तुलसीराम सिलावट, एंदल सिंह कंसाना, निर्मला भूरिया, गोविंद सिंह राजपूत, विश्वास सारंग, नारायण सिंह कुशवाह, नागर सिंह चौहान, चेतन्य कश्यप, इंदर सिंह परमार, धर्मेंद्र लोधी और प्रद्युम्न सिंह तोमर पद एवं गोपनीयता की शपथ ले चुके हैं।
इससे पहले सीएम मोहन यादव ने कल रविवार को कहा कि नए कैबिनेट का विस्तार सोमवार को किया जाएगा। उन्होंने कल नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ मुलाकात के बाद कहा, “नए मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह कल (सोमवार) अपराह्न साढ़े तीन बजे होगा.” हालांकि तब उन्होंने कैबिनेट के नए सदस्यों की संख्या के बारे में बताने से मना कर दिया।
मोहन यादव की अगुवाई वाले एमपी कैबिनेट में दो उपमुख्यमंत्री (राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा) हैं। प्रदेश में कैबिनेट के सदस्यों की अधिकतम संख्या मुख्यमंत्री समेत 35 तक हो सकती है। यादव के साथ-साथ शुक्ला और देवड़ा ने 13 दिसंबर को शपथ ली थी।
कैबिनेट विस्तार पर शिवराज सिंह चौहान ने क्या कहा?
मध्य प्रदेश में कैबिनेट विस्तार पर पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि जो सरकार ‘गुड गवर्नेंस डे’ के अवसर पर संपूर्ण आकार ले रही है। वो पीएम मोदी के नेृतत्व में और सीएम मोहन यादव की अगुवाई में अपने सभी साथियों के साथ एमपी को सुशासन देगी। एमपी को विकास की नई ऊंचाईयों तक ले जाएगी।
#WATCH | Former Madhya Pradesh CM Shivraj Singh Chouhan says “Today is ‘Good Governance Day’ and the birth anniversary of Atal Bihari Vajpayee. Today, the cabinet ministers of the Madhya Pradesh government are going to take oath. I have faith that the govt that will be formed… pic.twitter.com/nAmlCbOLYH
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) December 25, 2023