रीवा

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री पं.अटल बिहारी बाजपेई ने ”हार जीत, जय पराजय से ऊपर उठकर देश के विकास के लिए कार्य किया” : Siddharth Tiwari

जगह-जगह याद किए गए भारत रत्न पं. अटल बिहारी

ओजस्वी वक्ता तथा भारत रत्न पं. अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी जन्म जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुशासन दिवस के रूप में याद किया। इस दौरान उनके व्यक्तित्व तथा कविता के माध्यम से किए गए कटाक्ष को भी स्मरण किया गया। जगह-जगह कार्यक्रम का आयोजन हुआ। तो वहीं कवि सम्मेलन भी आयोजित किया गया।

रीवा। हार नहीं मानूंगा, रार नहीं ठानूंगा काल के कपाल मे लिखता चला जाता हूं गीत नवा गाता हूं, जन-जन के जुबान से निकलने वाली ये कविता के रचनाकार भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री पं. अटल बिहारी बाजपेई की जयंती त्योंथर विधानसभा के ग्राम पंचायत नौवस्ता में सुशासन उनके बताए गए पदचिन्हों पर चलने का आह्वान दिवस एवं विकसित भारत संकल्प यात्रा के रूप में मनाई गई।

Siddharth Tiwari

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि त्योंथर विधायक सिद्धार्थ तिवारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्वर्णिम भारत का सपना एवं ग्राम विकास की जो थीम पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल विहारी बाजपेई की थी। उस दिशा में मोदी सरकार के बढ़ते कदम उनके के लिए अत्यन्त गौरव का विषय है। अटल जी हार जीत, जय पराजय से ऊपर उठकर देश के विकास के लिए प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना समेत कई अन्य ऐतिहासिक कार्य किए हैं। जिन कार्यों को हमारे देश के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बढ़- चढ़कर आगे ले जा रहे हैं, जिससे देश को अंतराष्ट्रीय सम्मान मिला है एवं भारत गौरवानवत हुआ है।

Siddharth Tiwari

श्री तिवारी ने वर्तमान में हुये तीनों राज्यों के चुनाव परिणाम का जिक्र करते हुए कहा कि यह परिणाम स्व. बाजपेई के हृदय को शांति प्रदान करेगा। इस तरह का परिणाम भारत देश में नरेन्द्र मोदी के सुशासन एवं उनके प्रति देश की जनता के आस्था और विश्वास को प्रदर्शित करता है। विकसित भारत संकल्प यात्रा एवं अटल जी के जन्म दिन जो सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने भाग लेकर उनके प्रति स्नेह और श्रध्दा का भाव प्रगट किया।

सुशासन दिवस के रूप में मनाई जयंती
मऊगंज। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सोमवार को मऊगंज स्थित भाजपा कार्यालय में सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई। अटल जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। संगोष्ठी कार्यक्रम में उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष संतोष सिंह सिसोदिया एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुलेद्र गुप्ता ने किया।

Siddharth Tiwari

संचालन मंडल मंडल महामंत्री श्रीनिवास त्रिपाठी ने । किया। इस अवसर पर भगवान सेवक अवधिया, सुशील कुमार सोनी, प्रकाश चौरसिया, राजकुमार पटेल, राजेश सर्राफ, मुकेश तिवारी, सुरेश कोरी, ओमप्रकाश ताम्रकार, अनिल बौरसिया, राजीव पाण्डेय, अखिलेश्वर जायसवाल, लवकुश गुप्ता, प्रदीप केवट, देवेंद्र पाण्डेय, अशोक साकेत, श्रीनिवास मिश्र आदि उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Back to top button