मध्य प्रदेश

Hit And Run Law: वाहन चालक मांगो पर अड़े, दूसरे दिन भी ट्रांसपोर्ट व बस सेवा ठप्प….

Rewa में सब्जियां हुई महंगी, पेट्रोल -डीजल के लिए जूझते लोग, यात्री परेशान, प्रशासन की चर्चा बेनातीजा

रीवा। केन्द्र सरकार के हिट एंड रन कानून के संशोधन को लेकर वाहन चालक अड़े हुए है। परिणाम स्वरूप मंगलवार को भी ट्रांसपोर्ट व बस सेवा पूरी तरह ठप्प रही है। इसका व्यापक असर अब लोगों की जनजीवन पर पड़ रहा है। ट्रांसपोर्ट से सब्जियां व जरूरी चीजों नहीं आने से अब उनके दामों में वृद्ध हो रही है। स्थिति यह है कि सब्जियां दो गुना तक बढ़ गई है।

वहीं पेट्रोल व डीजल और गैस सिलेंडर भरवानें को लोगों को जझूना पड़ रहा है। जिले के अधिकांश पेट्रोल पंप ड्राई हो चुके है। ऐसे में प्रशासन ने वाहन चालक संघ और ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन से चर्चा की लेकिन यह बेनातीजा रही है। ऐसे में आने वाले दिन और मुश्किलों भरे हो सकते है।

हड़ताल के चलते पेट्रोल पंप में लगी भीड़

बताया जा रहा है सड़क दुर्घटना व हिट एंड रन को लेकर सरकार ने अब कड़ा कानून बनाया है। इसके तहत सड़क दुर्घटना के बाद चालक फरार होता है उसे हिट एंड रन के तहत दस साल तक सश्रम कारवास व सात लाख तक जुर्माना हो सकता है। वहीं सड़क दुर्घटना के बाद वह पीडि़त को अस्पताल लेकर या उसके बाद सीधे नजदीकी पुलिस थाना पहुंचता है उसे सजा व जुर्माना में राहत मिलेगी।

केन्द्र सरकार के इस कानून को लेकर बस संचालकों का कहना है कि सड़क दुर्घटना के बाद वहां खड़े रहने पर चालक से साथ कोई अनहोनी होती है तो उसके और परिवार की रक्षा व पालन पोषणा के लिए क ोई प्रावधान नहीं किया गया है। इसी को लेकर वह पहले चरण तीन जनवरी तक हड़ताल में चले गए है। मांगे नहीं मानी तो हड़ताल और लंबी जा सकती है।

परेशान होते यात्री

यात्री व आम जन परेशान
ट्रांसपोर्ट सेवा बंद होने से जहां माल नहीं आ रहा है। वहीं यात्री बसों व ऑटो बंद होने से लोग परेशान है। शहर के दोनों बस स्टैैंड में यात्री बसों को प्रतीक्षा कर रहे है लेकिन उनके कही भी जाने के लिए बस उपलब्ध नहीं है। यात्री बताते है कि वह ट्रेन से आ गए है लेकिन अब वह आगे सीधी, हनुमना नहीं जा पा रहे है। परेशान होने के बाद वह अपने परिचतों के यहां आश्रय ले रहे है। वहीं शहर में ऑटो बंद होने छात्र सहित कामकाजी महिलाओं को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।

सब्जियां के दो गुना हुई महंगी
सब्जी व्यापारियों की माने तो बाहर से सब्जियां नहीं आ रही है जो कुछ एक दो गाडिय़ा पहुंची है इसके कारण सब्जियोंं की दामों में वृद्धि हो हुई है। जो आलू कीमते 9 रूपए थी आज व 12 से 14 रूपए हो गई है। इसकी तरह 18 रूपए बिकने वाली प्याज 30 रूपए है। 8 रूपए बिकने वाली बांधा गोधी 15 रूपए थोक में पहुंच गए है। इसी तरह फूल गोभी और मटर की कीमते दो गुना पहुंच गई है। आने वाले दिनों हड़ताल ऐसी रही तो कीमतें और बढ़ेगी।

..जब कलेक्टर हुई ट्रोल
शहर में पेट्रोल और डीजल सहित गैस की आपूर्ति को लेकर कलेक्टर ने ट्वीट कर पर्याप्त भंडारण बताया है । कलेक्टर के ट्वीट के कुछ समय बात शहर के लोगों ने पेट्रोल पंप में ड्राई होने सहित अन्य समस्याओं को लेकर रि टवीट करने लगे है। ऐसे में कलेक्टर प्रतिभा पाल के दावों की हवा कुछ पलों में ही निकल गई।

सभी वाहन चालकों के लिए यह कानून
वाहन चालकों के यूनियन के कहा कि यह कानून सिर्फ बस चालक एवं ट्रक चालक तक सीमित नहीं है। इसमें दो पहिया वाहन, निजी कार चालक फोर व्हीलर सभी शामिल है। इस लिए इस तरह सरकार के इस तानाशाही रवैया को लेकर सभी को इसमें वाहन चालक ों का साथ देना चाहिए। वाहन चालक गरीब वर्ग से आता है जो कि अपने परिवार का किसी तरह पालन पोषण कर पाता है। उसके हितों को संरक्षित करने सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया है।

Related Articles

Back to top button