रीवा

Rewa News: उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा से की मुलाकात

मध्यप्रदेश के परिप्रेक्ष्य में पार्टी, संगठन एवं सरकार के संबंध में विभिन्न विषयों पर सार्थक परिचर्चा की

Rewa News: उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने आज भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा से उनके नई दिल्ली स्थित आवास पर सौजन्य भेंट की। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा से मध्यप्रदेश के परिप्रेक्ष्य में पार्टी, संगठन एवं सरकार के संबंध में विभिन्न विषयों पर सार्थक परिचर्चा की।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद जे.पी. नड्डा से शिष्टाचार भेंट की
राज्यसभा सांसद जे.पी. नड्डा से आज नई दिल्ली में उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने शिष्टाचार भेंट की। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने पुष्प-गुच्छ एवं शाल से सांसद श्री नड्डा का अभिवादन किया और विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा कर मार्गदर्शन प्राप्त किया।

Related Articles

Back to top button