बिजनेसराष्ट्रीय

आने वाली है चार लोगों को बैठाकर उड़ने वाली कार, नहीं होगा पेट्रोल का भी खर्चा

जितना समय बीतता रहा है दुनिया में उतनी ही तरह की टेक्नोलॉजीयां आती जा रही हैं। अभी हाल ही में जापान में उड़ने वाली मोटरसाइकिल (Bike) को लॉन्च किया गया है। वही इसे अब जापान के साथ-साथ कुछ और देशों में भी ट्रांसपोर्ट किया जाने लगा है। बढ़ती टेक्नोलॉजी के साथ अब उड़ने वाली बाइक की तरह उड़ने वाली कार भी आने वाली है। आस्का (Aska) का दावा है कि उसकी उड़ने वाली कार को असल में सड़क पर भी चलाया जा सकता है, और इसमें ड्राइवर सहित चार लोग सवार हो सकते हैं।

इलेक्ट्रिक टेक-ऑफ एंड लैंडिंग (eVTOL) व्हीकल को 5 जनवरी से 8 जनवरी तक होने वाले कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो (CES) में शोकेश किया जाएगा। कंपनी अपने इस व्हीकल के फुल साइज प्रोटोटाइप को अनवील करेगी। यह व्हीकल इलेक्ट्रिक कार और क्वाडकॉप्टर दोनों है। वही इस कार के फीचर्स की बात करें तो इस फ्लाइंग कार में आपको वर्टिकल टेकऑफ और लैंडिंग (VLOT) , शॉर्ट टेकऑफ और लैंडिंग (SLOT), रेंज एक्सटेंडर के साथ फुल इलेक्ट्रिक सिस्टम जैसे फीचर्स मिलने वाले हैं।

यह कार एक बार चार्ज होने पर 400 किलोमीटर तक चल सकती है। वही इस कार को 240 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ाया जा सकता है। हालांकि इस कार को लॉन्च कब किया जाएगा इस बारे में अभी कोई जानकारी साझा नहीं की गई है। पर आपको बता दें कि जनवरी में इसका एक प्रोटोटाइप पेश किया जाएगा। इसके बाद कंपनी इस टेक्नोलॉजी पर आगे काम करती रहेगी। उम्मीद है कि ये कार जल्द ही देखने को मिल सकती है।

Related Articles

Back to top button