Rewa News। इन दिनों ठंड कहर ढाह रही है। बर्फीली हवाओं से लोग बेहाल है। सुबह देर रात कोहरा की परत छाई रहती है। इसके बाद जो धूप निकली तो सूर्य की गरमाहट बर्फीली हवाओं पर भारी पड़ रही है।
यहीं कारण है कि लोग सूर्य निकले के बाद भी गरम कपड़े धूप मेें नहीं छोड़ पा रहे हैं। ऐसे में मौसम विभाग ने इससे भी अधिक ठंड रहने की सलाह दी है।
मौसम विभाग ने अनुसार बर्फीली ठंडी पछुवा हवा का प्रवाह होने का अनुमान जताया है। वहीं इस दौरान 12.6 किमी ऊपर 140-160 नॉट क्रम जेट स्ट्रीम हवाएं उत्तर भारत के मैदानी इलाकों पर कायम है।
जिसके प्रभाव से राज्य में २४ जनवरी तक शीत दिवस के रहने की स्थिति है। इसके कारण तापमान 2 डिग्री 3 डिग्री तक रहने की उम्मीद है।
ऐसे में आने वाले दिन और मुश्किल भरे हो सकते है। इसे लेकर मौसम विभाग ने ठंड से बचने की सलाह दी है। ऐसे बच्चों और बुजुर्ग को लेकर अधिक समय तक ठंड से बचने की सलाह दी है।