MP के रीवा में मजदूरों – पुलिस मे झड़प, 3 टीआई,दो आरक्षक सहित कई मजदूर घायल
रीवा। एमपी में मजदूरों और पुलिस की बीच झड़प तीन टीआई और दो आरक्षक सहित कई मजदूर घायल हो गए है। जिन्हें इलाज के लिए संजय गांधी में भर्ती कराया गया है। वहीं इस मामले में पुलिस ने कई लोगों हिरासत में लिया है। मजदूरों और पुलिस के बीच यह झड़प बुधवार को सुबह लगभग ढकेहा चौराहे में 9 बजे हुई है। इस घटना के दौरान मजदूरों ने जमकर उत्पाद मचाया और चौराहें में खडी में आग लगा दी। घटना के बाद अब स्थिति नियंत्रण में है पुलिस अब सीसीटीवी कैमरा के आधार पर पत्थर मारने और आग लगाने वालों को चिन्हित कर रही है।
बता दें कि शहर के ढकेहा तिराहा रोजाना श्रमिक बड़ी संख्या में एकत्र होते है। सुबह से 10 बजे तक इस चौराहें में मजदूर काम की तलाश में खड़े रहते है। बुधवार को सुबह मजदूर खडे़ थें। इसी दौरान वहां संचालित दुकान संचालक और सिक्योरिटी कर्मचारी से विवाद बढ़कर मारपीट तक पहुंच गया है। इसमें एक मजदूर घायल हो गए है। इसके बाद मजदूरों की भीड़ ने दुकान में तोड़फोड करने लगे। इसकी सूचना पर पुलिस ने पहुंची तो उन्होंने पुलिस कर्मचारियों लाठी डंडे और पत्थर से हमला कर दिया है। इस पर पुलिस ने जबाव कार्रवाई के करते हुए बल प्रयोग किया। पुलिस ने लार्ठी चार्ज कर भीड़ को इतर बितर किया है। इस दौरान पुलिस ने आंसू गैसे के गोले झोड़े। ढकेहा चौराहे में आधंे घंटे तक सड़़क पर दोनों और से जमकर लाठियां और पत्थर चले ।
वाहन में लगाई आग
इस दौरान आक्रोशित भीड़ ने चौराहें में खड़े वाहन पर आग लगा दी । इसके बाद बवाल और बढ़ गया हैै। मौके पर पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह और एडीजी व्यंकेश्वर राव भी पहुंचे है। इस दौरान पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है लेकिन अभी तक पुलिस ने मामले में पकड़े गए लोगों के नाम सार्वजनिक नहीं किया है।
पुलिस की लापरवाही आई सामने
बताया जा रहा है कि घटना के पीछे पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां श्रमिकों की भीड़ को लेकर कई बार स्थानीय लोगों ने पुलिस में शिकायत की बावजूद प्रशासन व पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया है। वहीं घटना के दौरान पहले कोई वरिष्ठ अधिकारी भी नहीं पहुंचा। इसके कारण यह घटना ने बड़ा रूप ले लिया।