कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया को-ऑर्डिनेटर गीत सेठी ने बताई कांग्रेस पार्टी की 4 अन्य बड़ी घोषणाएं
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया को-ऑर्डिनेटर गीत सेठी जी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अपना घोषणा पत्र देश हित को देखकर बनाया गया है जिसको देखकर जनता लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को जीत दिलवाएगी इसमें दूरदर्शिता है यह देश हित में सभी वर्गों, सभी समुदायों को देखते हुए बनाया गया है । इसमें युवाओं, किसानों, महिलाओं और गरीबों के लिए बहुत सारे योजनाएं और नए विकल्प है जैसे की अग्निवीर भर्ती को खत्म करना, कांग्रेस न्याय पथ में जाति जनगणना एमएसपी को कानून बनाने , गरीब महिलाओं को सालाना एक लाख रुपए देने का वादा जिससे कि हमारे देश में काफी तरक्की और उन्नति होगी। गीत सेठी ने बताया कि मुझे यह लगता है अगर पानी वाले चुनाव में कांग्रेस की सरकार आई तो देश का काफी विकास होगा ।
गीत सेठी जी ने बताया लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने शुक्रवार को 48 पेज का घोषणा पत्र जारी किया। दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में सोनिया, राहुल, खड़गे और मेनिफेस्टो कमेटी के अध्यक्ष पी चिदंबरम ने 5 न्याय और 25 गारंटी का ऐलान किया। पार्टी के घोषणा पत्र में मजदूरी 400 रुपए दिन करने, गरीब परिवार की महिला को साल में 1 लाख रुपए देने, MSP को कानून बनाने और जाति जनगणना कराने का जिक्र है।
गीत सेठी जी ने कहा कांग्रेस ने अपने मेनिफेस्टो में युवा, महिला, मजदूर और किसान पर फोकस किया है। इन सभी वर्गों के लिए अलग-अलग तरह की स्कीम्स का वादा किया गया है। पार्टी ने कहा है कि उसका घोषणा पत्र वर्क, वेल्थ और वेलफेयर पर आधारित है। यहां वर्क के मायने रोजगार, वेल्थ के मायने आमदनी और वेलफेयर के मायने सरकारी स्कीम्स के फायदे दिलाना है।
गीत सेठी जीना बताया की कांग्रेस पार्टी की 4 अन्य बड़ी घोषणाएं…
- वन नेशन वन इलेक्शन का विरोध। लोकसभा और विधानसभा चुनाव तय समय पर ही करवाएंगे।
- मतदान EVM के जरिए होंगे, लेकिन VVPAT की पर्ची से मिलान किया जाएगा।
- 10वीं अनुसूची में संशोधन का वादा। इसके तहत दलबदल करने पर विधानसभा या संसद की सदस्यता खुद समाप्त हो जाएगी।
- पुलिस और केंद्रीय एजेंसियां सख्ती से कानून के अनुसार काम करेंगी। हर मामले को संसद या राज्य विधानमंडलों की निगरानी में लाया जाएगा।