मध्य प्रदेशरीवा

Rewa News: नहीं रहे पूर्व महापौर शिवेंद्र सिंह पटेल; बीती रात हृदयगति रुकने से हुआ निधन

Rewa News: रीवा जिले की राजनीति में एक जाना पहचाना नाम भाजपा नेता पूर्व महापौर नगर निगम रीवा के शिवेन्द्र सिंह पटेल का था जिनके निधन से रीवा शहर में शोक की लहर दौड़ गई है, शिवेंद्र सिंह पटेल भारतीय जनता पार्टी जिला संगठन के विभिन्न पदों में रहे शहर के अध्यक्ष रहे और 11 जनवरी 2010 से 1 जनवरी 2015 तक रीवा नगर पालिक निगम के महापौर भी रहे हैं, शिवेंद्र सिंह पटेल मिलनसार मृदु भाषी के साथ- साथ सामाजिक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेते थे गरीबों और बेसहारा लोगों की मदद में सदैव आगे रहते थे रीवा शहर के वार्ड क्रमांक 11 और 13 में उनका निवास है।

बीती रात 9 बजे तक वार्ड क्रमांक 13 स्थित सामुदायिक भवन के आसपास लोगों के साथ टहलते हुए दिखाई दिए थे और फिर रात में अचानक उनकी हृदय गति रुकी और दुःखद निधन हो गया। इस घटना से पूरे शहर में शोक की लहर दौड़ गई है। बता दें कि मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के करीबी लोगों में से एक शिवेंद्र सिंह पटेल भी थे। घटना की जानकारी लोगों को जैसे-जैसे लग रही है उनके घर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा हुआ है।

बीते दिवस ही वार्ड क्रमांक 5 के पार्षद संजय सिंह संजू का निधन हृदय गति रुक जाने से हो गया था। सरल व मृदुभाषी स्वभाव के शिवेंद्र सिंह पटेल सामाजिक कार्यों में हमेशा ही आगे रहते थे। उनके निधन पर नगर निगम के महापौर अजय मिश्रा बाबा, निगम अध्यक्ष व्यंकटेश पांडेय, सहित निगम के पार्षदों सहित अधिकारी कर्मचारियों ने शोक व्यक्त किया है।

Surendra Tiwari

I am Surendra Tiwari, Editor of the Vindhya Bhaskar. I am writing on Automobile and Tech Content from Last 5 years.

Related Articles

Back to top button