क्राइममध्य प्रदेशरीवा

Ultratech Cement Plant: ज़हरीली गैस का रिसाव, मचा हड़कंप…

Ultratech Cement Plant: मध्य प्रदेश के रीवा जिले के अल्ट्रोटेक सीमेंट फैक्ट्री में बड़ा हादसा हो गया। यहां जहरीली गैस का रिसाव हो गया। इसकी चपेट में आने से एक दर्जन मजदूर बेहोश हो गए हैं। इनमें से कुछ की ज्यादा सीरियस बताई जा रही है। इन्हें एक दर्जन कर्मचारी चपेट में आए, बेहोशी मिली जानकारी के अनुसार अल्ट्राटेक की हालत में तीन को लिए सीवरेज टैंक में उतारा गया था।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बेला स्थित अल्ट्रोसीमेंट की विकास कालोनी में सेफ्टी टैंक की सफाई काम चल रहा था। इसकी सफाई के लिए एक स्वीपर नीचे गया जहां गैस रिसाव के कारण वह आचेत हो गया है। इसे बाहर निकालने के संतोष सिंह नीचे उतरे तो वह भी आचेत हो गए। इस तरह छह लोग नीचे उतरे जो एक एक बेहोश हो गए । इसके बाद छोटेलाल सिंह उतरे और लोगों की मदद से सभी को बाहर निकाला गया। इसके सभी कर्मचारियों को इलाज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है लेकिन इस तरह की घटना कोई सूचना प्रशासन ने नहीं दी।

मिनर्वा पहुंचाया गया  इलाज के लिए

मिनर्वा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें एक मजदूर संतोष सिंह की हालत गंभीर है। वहीं अन्य मरीजों की हालत सामान्य बताई जा रही है। घटना के संबंध में सीमेंट फैक्ट्री ने कोई भी जानकारी नहीं दी है। सीमेंट फैक्ट्री रीवा में मजदूरों को काम के उनकी सुरक्षा का किसी तरह का ध्यान नहीं रखा गया था।

संतोष सिंह के परिजनों ने इस घटना की जानकारी दी । इसके बाद सीमेेंंट फैक्ट्री प्रबंधन में हड़कंप मच गया है। वहीं अब प्रशासन भी सकते में आ गया है। इस घटना को लेकर प्रशासन को जानकारी नहीं कंपनी के अधिकारी सवालों के घेरे मेें है। वहीं निजी अस्पताल ने भी इस तरह की घटना की जानकारी छिपाने का प्रयास किया है।

बिना सुरक्षा उपकरण के ही उन्हें सीवर लाइन में उतार दिया गया था। सीवर लाइन की सफाई के दौरान जहरीली गैस का रिसाव हो गया। जहरीली गैस की चपेट में आने से करीब एक दर्जन मजदूर आ गए। मौके पर हड़कंप मच गया। कई मजदूर मौके पर ही बेहोश होकर गिर गए। जहरीली गैस का रिसाव होने की खबर जब प्रबंधन को हुई तो राहत बचाव का काम शुरू हुआ।

सभी मजदूरों किसी तरह से बाहर निकाला गया। अल्ट्रा टेक प्लांट में ही पहले इलाज की व्यवस्था की गई लेकिन हालात सामान्य नहीं हुए तो उन्हें मिनर्वा अस्पताल रीवा रेफर किया गया। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि तीन मजदूरों को अभी तक यहां भेजा गया है अभी और लोगों को भेजे जाने की बात कही जा रही है।

तीन में वहीं एक की हालत स्थिर है और तीसरे को छुट्टी दे दी गई है। अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री के प्रबंधन की ही इस पूरे मामले में लापरवाही सामने आ रही है। अभी तकसे एक मजदूर की हालत गंभीर है।

 

 

 

 

 

 

Surendra Tiwari

I am Surendra Tiwari, Editor of the Vindhya Bhaskar. I am writing on Automobile and Tech Content from Last 5 years.

Related Articles

Back to top button