क्राइम

विजयासन देवी धाम सलकनपुर में लाखों की चोरी, नोटों से भरे 6 बोरे ले गए चोर, 2 बोरे रोपवे पर मिले

मध्य प्रदेश के सीहोर में स्थित विजयासन देवी धाम सलकनपुर में लाखों की चोरी हो गई है। मंदिर से चोरों ने 8 लाख रुपए से भरे बोरे ले गए। वारदात के बाद प्रशासन ने लापरवाही बरतने वाले 5 पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया है। कलेक्टर प्रवीण सिंह द्वारा मंदिर में चोरी की पुष्टि की गई है। बता दें, देवी धाम 24 घंटे सीसीटीवी कैमरों से निगरानी में होती है बावजूद चोरी की वारदता हो गई।

पुलिस द्वारा बताया जा रहा है कि सलकनपुर मंदिर से 8 लाख रुपए की चोरी हुई है। चोर अपने साथ रुपयों से भरे 6 बोरे ले गए हैं। जबकि, नोटों से भरे 2 बोरे रोपवे पर छूट गए जिन्हें पुलिस ने बरामद किया है। बता दें कि चोरों ने मंदिर परिसर में बने स्ट्रांग रूम का ताला तोड़कर 8 लाख रुपए उड़ा दिए। चोरी हुए रकम की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

सलकनपुर देवी मंदिर में चोरी के मामले में लापरवाही बरतने पर सीहोर पुलिस अधीक्षक द्वारा 5 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। निलंबित किए गए पांचों जवान 18वीं वाहनी के हैं। इनमें-प्रधान आरक्षक लाल सिंह, आरक्षक आलोक सिंह भदोरिया, गौरव गुर्जर, श्याम सिंह मरकाम,
पुष्पराज शर्मा शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button