क्राइमजबलपुरमध्य प्रदेशरीवालोकसभा चुनाव 2024सतनासिंगरौलीसीधी

Umaria News: बाघ के हमले से वनअधिकारी घायल, अस्पताल में भर्ती

विंध्य भास्कर न्यूज। विंध्य की जंगल में बाघ की मौजदूगी से आसपास के क्षेत्रों में रहने वालों में भयभीत है। वहीं बाघ के हमले के बाद लोग सकते में आ गए है। शनिवार को बाघ के हमले में वन अधिकारी घायल हो गए है। जिन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। हालाकि अभी इस घटना की पुष्टि वन अधिकारी नहीं कर रहें है।

बताया जा रहा है कि वन परिक्षेत्र ताला अंतर्गत सहायक परिक्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह परिहार पर टाइगर ने हमला किया है। इस घटना में जितेंद्र गम्भीर रुप से घायल बताए जा रहे है।घटना के बाद पार्क अमले ने पीडि़त को इलाज के लिए जिला असप्ताल लाया है,जहां फिलहाल कैसुअल्टी में शासकीय चिकित्सक उनका इलाज कर रहे है।

सूत्रों की माने तो घटना में पीडि़त सहायक परिक्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह का पैर गम्भीर रूप से चोटिल हुआ है,बताया जाता है कि पीडि़त जितेंद्र ताला रेंज के गोहड़ी बीट में सेवारत रहे है। यह घटना उस समय घटी जब वह वन परिक्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। बाघ की हमले के बाद वन कर्मियों ने किसी तरह उनकी जान बचाई। इसके बाद घायल अवस्था में उन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया।

Related Articles

Back to top button