रीवा

नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने वाला पिता गिरफ्तार

रीवा। शहर में पिता और पुत्री के  रिश्ते को शर्मशार करने वाला मामला सामने आया है जहां पिता ने अपनी पुत्री के साथ लगातार दुष्कर्म किया है। अब मामला सामने आने के बाद पुलिस ने गंभीर अपराधिक धाराओं में पिता के विरूद्ध मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

घटना शहर के अंतर्गत रिहायसी कॉलोनी की है। बताया जा रहा है कि समान थानांतर्गत आवासीय कॉलोनी में रहने वाली नाबालिग किशोरी की शिकायत पर पुलिस ने पिता को गिरफ्तार कर लिया। पूछतांछ के  दौरान किशोरी  ने पुलिस को बताया कि मां नर्स होने के कारण वह काम में बाहर चली जाती थी।

इसी दौरान  पिता ने होली ने दिन किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद  वह लगातार दुष्कर्म करता रहा है। दो दिन पहले पड़ोसियों को इसकी जानकारी होने पर उन्होंने मां को जानकारी दी।

Surendra Tiwari

I am Surendra Tiwari, Editor of the Vindhya Bhaskar. I am writing on Automobile and Tech Content from Last 5 years.

Related Articles

Back to top button