रीवा

Rewa Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव में मतगणना के पहले बड़ी लापरवाही; मतगणना के पहले स्ट्रांग रूम के दो घंटे बंद रहे कैमरा, राजनीति गरमाई

रीवा। लोकसभा चुनाव में मतगणना के पहले बड़ी लापरवाही सामने आई है। दरअसल इंजीनियरिंग कॉलेज में स्ट्रांग रूम में लगे कैमरा दोपहर 12 बजे से ढाई बजे तक बंद रहे है। इसकी जानकारी लगने के बाद अब राजनीतिक दल जिला निर्वाचन अधिकारी की मंशा पर सवाल उठा रहे है।

  • प्रशासन का तर्क मेटीनेंस के लिए बंद हुए है कैमरा

सवाल: कम्पनीयों व लोगो के घरो में लगे कैमरे सालो तक खराब नही होते ऐसे निर्वावन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में लगाये गये कैमरे क्यों खराब हो रहें।      

हालांकि इस मामले प्रशासनिक अधिकारियों को तर्क है कि कैमरी मेटीनेंस के लिए बंद किए गए थे। जो एक सामान्य प्रकिया का हिस्सा है।

 

बताया जा रहा है कि लोक सभा चुनाव उपरांत इंजीनियरिंग कॉलेज में मतगणना स्थल पर स्ट्रांग रूम बनाया गया है। इसमें सभी प्रत्येक विधानसभा की अलग -अलग ईव्हीएम रखी गई है। इनमें शुक्रवार को दोपहर १२ बजे ढ़ाई बजे तक सेमरिया, सिरमौर और त्योंथर विधानसभा के स्ट्रांग रूम में लगे सीसीटीवी कैमरा ढाई घंटे तक बंद रहे है।

 

 

ऐसे में राजनैतिक दल के प्रतिनिध इसमें बड़ी लापरवाही का आरोप लगाते हुए है ईव्हीएम में छेड़छाड़ होने की आंशका व्यक्त कर रहे है। वहीं स्ट्रांग रूम में सीसीटीवी कैमरा लगाने वाली कंपनी का कहना है कि सर्वर मेटीनेंस के कारण कैमरे दो घंटे तक बंद थे। इनमें कोई विसंगति नहीं है।

बता दें कि विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्ट्रांग रूम में लगे कैमरा कई बार बंद हुए थे। इस पर सवाल खड़े हुए थे।

Surendra Tiwari

I am Surendra Tiwari, Editor of the Vindhya Bhaskar. I am writing on Automobile and Tech Content from Last 5 years.

Related Articles

Back to top button