क्राइममध्य प्रदेश

रीवा में ”Mama’s bulldozer” पहुंचा दरिंदो के निवास, गैंगरेप के आरोपियों के घर को किया जमीदोह

रीवा जिले के नईगढ़ी थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आते ही पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी। इसके साथ ही आरोपियों के घरों की नाप-जोक कर जेसीबी चलाई गई है। पीड़ित किशोरी अपने दोस्त के साथ अष्टभुजी माता मंदिर गई थी। दर्शन करने के बाद दोनों मंदिर में लगे जंगल में घूमने चली गई। इसी दौरान 6 लोग वहां पहुंचे और दोनों को बंधक बना लिया।

इसके बाद किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म की वारदात की गई। आरोपियों ने मारपीट करने के साथ ही किशोरी की पायल और मोबाइल भी छीन ली। इस वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों ने रिपोर्ट लिखाने पर जान से मारने की धमकी दी, जिसकी वजह से किशोरी काफी दहशत में रही। वह कुछ भी बताने को तैयार नहीं थी। महिला थाना प्रभारी द्वारा काउंसलिंग कर किसी तरह उसे घटना की पूरी जानकारी ली गई। जिसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू दी।
एसडीओपी नवीन दुबे ने बताया कि शनिवार की शाम एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपियों की तलाश सरगर्मी से शुरू की गई। पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक आरोपी अभी फरार है।
मुंबई में इस तरह पकड़ाये आरोपी
वारदात में शामिल दो आरोपी मुंबई भाग का निकले थे। पुलिस ने इनके बारे में साइबर सेल की मदद से जानकारी जुटाई। सिविल लाइन पुलिस की टीम एक अन्य मामले में मुंबई में थी। इस टीम ने मुंबई पुलिस की मदद से रविवार की देर शाम दो आरोपियों को अपनी हिरासत में ले लिया है। आरोपियों के घरों में रविवार की सुबह से नाप जोख की गई।

शाम होते-होते नईगढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत 3 आरोपियों के घरों को जेसीबी से गिरा दिया गया है। तीन फरार आरोपियों के घरों पर भी सोमवार को जेसीबी चल सकती है। इस वारदात में शामिल आरोपियों की उम्र 17 से 18 वर्ष है।

Related Articles

Back to top button