PM Modi Shapath Grahan Samaroh LIVE: नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार ली प्रधानमंत्री पद की शपथ, जानिए मंत्रिमंडल में किसे-किसे किया जा रहा शामिल
PM Modi Shapath Grahan Samaroh: नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार देश के पीएम पद की शपथ लेंगे। उनकी सरकार में राजनाथ सिंह, अमित शाह और नितिन गडकरी को कैबिनेट मंत्री बनाया गया।
नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बाद देश के पीएम पद की शपथ ले ली है। अब राष्ट्रपति मंत्रिमंडल में शामिल किए गए नेताओं को शपथ दिला रही हैं। पीएम नरेंद्र मोदी के बाद राष्ट्रपति ने राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान, निर्मला सीतारमण और एस जयशंकर को केंद्रीय कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई गई।
केंद्रीय कैबिनेट मंत्री पद की शपथ
ज्योतिरादित्य सिंधिया बने कैबिनेट मंत्री
ज्योतिरादित्य सिंधिया को मोदी सरकार 3.0में कैबिनेट मंत्री पद दिया गया।
गिरिराज सिंह, जुएल ओरांव और अश्विनी वैष्णव बने कैबिनेट मंत्री
राष्ट्रपति ने गिरिराज सिंह, जुएल ओरांव और अश्विनी वैष्णव को भी कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई।
प्रल्हाद जोशी बने कैबिनेट मंत्री
धारवाड़ के सांसद प्रल्हाद जोशी को फिर से कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।
राम मोहन नायडू बने कैबिनेट मंत्री
राम मोहन नायडू को मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री पद दिया गया है।
सर्वानंद सोनोवाल भी बने कैबिनेट मंत्री
असम के पूर्व मुख्यमंत्री और अब लोकसभा सांसद सर्वानंद सोनोवाल को मोदी सरकार में फिर कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।
राजीव रंजन सिंह बने मंत्री
जदयू के राजीव रंजन सिंह बने कैबिनेट मंत्री।
जीतनराम मांझी बनाए गए कैबिनेट मंत्री
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी को मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई गई।
धर्मेंद्र प्रधान बने कैबिनेट मंत्री
मोदी सरकार 3.0 में धर्मेंद्र प्रधान को फिर से कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।
पीयूष गोयल बने कैबिनेट मंत्री
मोदी सरकार 3.0 में भी पीयूष गोयल को कैबिनेट मंत्री पद दिया गया है। वह महाराष्ट्र की मुंबई नॉर्थ लोकसभा सीट से सांसद चुने गए हैं।
कुमारस्वामी बने कैबिनेट मंत्री
कर्नाटक के पूर्व सीएम कुमारस्वामी को भी कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई गई।
एस जयशंकर और मनोहर लाल खट्टर को दिलाई गई कैबिनेट मंत्री पद की शपथ
मोदी कैबिनेट में एस जयशंकर को दोबारा जगह दी गई है। उनके अलावा हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर को कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई गई।
निर्मला सीतारमण को भी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिलाई शपथ
शिवराज सिंह चौहान बने केंद्रीय मंत्री
विदिशा से रिकॉर्ड वोटों से जीतने वाले शिवराज सिंह चौहान कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं। उनके बाद राष्ट्रपति ने निर्मला सीतारमण और एस जयशंकर को को कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई गई।
नितिन गडकरी और जेपी नड्डा ने ली मंत्री पद की शपथ
राष्ट्रपति ने अमित शाह के बाद नितिन गडकरी और जेपी नड्डा को कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई।
राजनाथ सिंह ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ
राजनाथ सिंह ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। उनके बाद अमित शाह ने भी कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली।
अमित शाह का शपथ ग्रहण
नरेंद्र मोदी ने ली पीएम पद की शपथ
नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ ले ली है।