क्राइम

सिरफिरे आशिक ने महिला को दबोच कर कुएं में लगाई छलांग, रक्षाबंधन पर घर में पसरा मातम

रक्षाबंधन का त्यौहार मनाने एक महिला अपने मायके आई हुई थी, सभी घरवाले खुश थे। वह सुबह शौच के लिए जा रही थी। तभी घात लगाए बैठे एक मनचले ने उसे दबोच लिया और वही पास में ही कुएं पर छलांग लगा दी। घटना में महिला की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना उत्तरप्रदेश के ललितपुर जिले की है।

कोई समझ नहीं पाया
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिले के थाना जखौरा क्षेत्र के ग्राम नगवास निवासी हजारी लाल सहरिया ने बताया कि उसकी 19 बर्षीय पुत्री फूलकुमारी रक्षाबंधन पर घर आई थी। रक्षाबंधन के दिन सुबह वह खेत पर बने मकान से शौच करने के लिए जा रही थी, तभी वहां पर गांव का ही संदीप वहां पहुंच गया। संदीप ने उसकी बेटी का गला पकड़कर पास ही बने कुएं में छलांग लगा दी। अचानक हुई इस घटना से कोई समझ नहीं पाया कि ये क्या हो रहा है।

पति ने बचाने के लिए कुएं में लगाई छलांग
घटना के समय बेटी के पति देवी सिंह और भाई मंगल वहीं आपस में बात कर रहे थे, यह घटना देकर वह चिल्लाए और कुएं की तरफ भागे। फूलकुमारी का पति कुएं में कूदा लेकिन कुएं में पानी अत्यधिक होने से उसे ढूंढने में देर हो गई और जब वह मिली तो उसकी मौत हो चुकी थी। वहीं आरोपी संदीप इस जीवित बच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी संदीप को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी संदीप मृतिका से एकतरफा प्रेम करता था। वह पूर्व में उसके पति को भी फोन पर धमकी दे चुका था। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button