मध्य प्रदेश

Modi Cabinet 3.0 Portfolio: शिवराज को कृषि, खट्टर को आवास; शाह-गडकरी समेत पांच वरिष्ठ मंत्रियों की जिम्मेदारी में बदलाव नहीं

Modi Cabinet 3.0 Portfolio: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंत्रिपरिषद सहयोगियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया है। यह जानकारी अभी सूत्रों के हवाले से सामने आई है। जल्द ही इसकी औपचारिक घोषणा के बाद अमर उजाला आपको पूरी सूची से अवगत कराएगा। मंत्रालयों के आवंटन को लेकर आई खबरों के मुताबिक नितिन गडकरी को लगातार तीसरी बार सड़क परिवहन मंत्रालय सौंपे जाने के आसार हैं। सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री ने अन्य कैबिनेट सहयोगियों के बीच भी मंत्रालय बांट दिए हैं।

नाम मंत्रालय/विभाग
1 नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री, कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय, परमाणु ऊर्जा विभाग, अंतरिक्ष विभाग
2 अमित शाह गृह मंत्रालय, सहकारिता मंत्री
3 राजनाथ सिंह रक्षा मंत्रालय
4 एस जयशंकर विदेश मंत्रालय
5 नितिन गडकरी सड़क परिवहन मंत्रालय, राष्ट्रीय राजमार्ग
6 अश्विनी वैष्णव सूचना एवं प्रसारण, रेल मंत्रालय, आईटी एंड इलेक्ट्रॉनिक्स
7 शिवराज सिंह चौहान कृषि, किसान कल्याण मंत्रालय, ग्रामीण विकास मंत्रालय
8 निर्मला सीतारमन वित्त मंत्रालय, कॉर्पोरेट मामलों के मंत्री
9 मनोहर लाल खट्टर ऊर्जा, शहरी विकास मंत्रालय
10 सीआर पाटिल  जलशक्ति मंत्रालय
11 मनसुख मांडविया  श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, खेल मंत्रालय
12 जेपी नड्डा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, रसायन और उर्वरक मंत्री
13 चिराग पासवान खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय
14 किरेन रिजिजू संसदीय कार्यमंत्री, अल्पसंख्यक मंत्रालय
15 अन्रपूर्णा देवी महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
16 राम मोहन नायडू  उड्डयन मंत्रालय
17 सर्वानंद सोनोवाल पोर्ट शिपिंग मंत्रालय
18 हरदीप सिंह पुरी पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय
19 एचडी कुमारस्वामी भारी उद्योग, स्टील मंत्रालय
20 गिरिराज सिंह कपड़ा मंत्रालय
21 पीयूष गोयल  वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय
22 ज्योतिरादित्य सिंधिया दूरसंचार मंत्रालय, पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय
23 प्रह्लाद जोशी उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय, नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय
24 गजेंद्र सिंह शेखावत संस्कृति एवं पर्यटन मंत्रालय
25 जी किशन रेड्डी कोयला एवं खनन मंत्रालय
26 राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह पंचायती राज कल्याण मंत्रालय, मछली एवं पशुपालन, डेयरी उद्योग
27 धर्मेंद्र प्रधान शिक्षा मंत्रालय
28 जीतन राम मांझी एमएसमई
29 वीरेंद्र कुमार खटीक सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय
30 जुएल ओरम जनजातीय कार्य मंत्रालय
31 भूपेंद्र यादव पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय

ये हैं राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

नाम मंत्रालय
1 राव इंद्रजीत सिंह सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन राज्य मंत्री, संस्कृति मंत्रालय में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
2 जीतेंद्र सिंह विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), प्रधान मंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री, परमाणु ऊर्जा विभाग में राज्य मंत्री, अंतरिक्ष विभाग में राज्य मंत्री
3 अर्जुन राम मेघवाल कानून मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और संसदीय कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री
4 प्रताप राव जाधव आयुष मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री.
5 जयंत चौधरी कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), और शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री

ये हैं राज्य मंत्री 

1. हर्ष मल्होत्रा कॉपरेशन मंत्रालय में राज्य मंत्री, सड़क परिवहन मंत्रालय, राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री
2. निमूबेन बांभनिया उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं  उपभोक्ता मामले, सार्वजनिक वितरण मामले में राज्य मंत्री
3. मुरलीधर मोहोल सहकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री, नागरिक उड्डयन मंत्रालय में राज्य मंत्री
4. जॉर्ज कुरियन अल्पसंख्यक मंत्रालय में राज्य मंत्री, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय में राज्य मंत्री
5. पबित्रा मार्गरिटा विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री और कपड़ा मंत्रालय में राज्य मंत्री
6. जितिन प्रसाद वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना मंत्रालय में राज्य मंत्री
7. श्रीपद नाइक पावर मंत्रालय में राज्य मंत्री, नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय में राज्य मंत्री
8. पंकज चौधरी वित्त मंत्रालय में राज्य मंत्री
9. कृष्णपाल गुर्जर कॉपरेशन मंत्रालय में राज्य मंत्री
10. रामदास अठावले सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री
11. रामनाथ ठाकुर उकृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री
12. नित्यानंद राय गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री
13. अनुप्रिया पटेल स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, रसायन और उर्वरक मंत्रालय में राज्य मंत्री
14. वी सोमन्ना जलशक्ति मंत्रालय और रेल मंत्रालय में राज्य मंत्री
15. पी चंद्रशेखर ग्रामीण विकास मंत्रालय और संचार मंत्रालय में राज्य मंत्री
16. एसपी सिंह बघेल पंचायती राज कल्याण मंत्रालय, मछली एवं पशुपालन, डेयरी उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री
17. शोभा करंदलाजे सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय में राज्य मंत्री, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय में राज्य मंत्री
18. कीर्तिवर्धन सिंह विदेश मंत्रालय के राज्य मंत्री और पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय
19. बीएल वर्मा खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री
20. शांतनु ठाकुर बंदरगाह, शिपिंग और जलमार्ग विभाग में राज्य मंत्री
21. सुरेश गोपी पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय में राज्य मंत्री
22. एल मुरुगम सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में राज्य मंत्री, संसदीय मामलों के राज्य मंत्री
23. अजय टम्टा सड़क परिवहन मंत्रालय, राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री
24. बंडी संजय कुमार गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री
25. कमलेश पासवान ग्रामीण विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री
26. भागीरथ चौधरी कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के राज्य मंत्री
27. सतीश दुबे कोयला एवं खदान विभाग में राज्य मंत्री
28. संजय सेठ रक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री
29. रवनीत बिट्टू रेल मंत्रालय में राज्य मंत्री, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री
30. दुर्गादास उइके जनजातीय मामलों में राज्य मंत्री
31. रक्षा खडसे युवा एवं खेल मंत्रालय में राज्य मंत्री
32. सुकांत मजूमदार शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री, पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री
33. सावित्री ठाकुर महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री
34. तोखन साहू आवास और शहरी मामलों के राज्य मंत्री
35. राजभूषण चौधरी जल शक्ति मंत्रालय में राज्य मंत्री
36. भूपति राजू श्रीनिवास वर्मा भारी उद्योग मंत्रालय और स्टील मंत्रालय में राज्य मंत्री

 

पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कैबिनेट की पहली बैठक में पीएम आवास योजना को लेकर बड़े फैसले लिए। सूत्रों के मुताबिक अजय टम्टा को सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाए जाने के आसार हैं। हर्ष मल्होत्रा भी सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाए जा सकते हैं।

चिराग पासवान को खेल मंत्रालय के साथ खाद्य प्रसंस्करण भी मिलेगा

सीआर पाटिल को जलशक्ति मंत्रालय, गजेंद्र शेखावत को संस्कृति-पर्यटन और चिराग पासवान को खेल व युवा कल्याण मंत्रालय मिल सकता है। उन्हें इसके साथ-साथ खाद्य और प्रसंस्करण मंत्रालय भी मिलने की संभावना है। सर्बानंद सोनोवाल को बंदरगाह और जहाजरानी, राम मोहन नायडू को नागरिक उड्डयन, किरेन रिजिजू को संसदीय कार्य और भूपेंद्र यादव को पर्यावरण मंत्रालय की जिम्मेदारी मिल सकती है। चुनाव हारने के बावजूद मंत्री बनाए गए रवनीत सिंह बिट्टू को अल्पसंख्यक मामलों का मंत्रालय दिए जाने की संभावना है।

रक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसे अहम विभाग भाजपा अपने पास ही रख सकती है

सूत्रों के मुताबिक, राजनाथ सिंह रक्षा मंत्री बरकरार रहेंगे। भाजपा के वर्तमान अध्यक्ष जेपी नड्डा को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और धर्मेंद्र प्रधान को शिक्षा मंत्रालय का जिम्मा मिल सकता है। जीतनराम मांझी को सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय की जिम्मेदारी मिल सकती है।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री को कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय मिलने के आसार

सूत्र बताते हैं कि चार बड़े मंत्रालय यानी गृह, रक्षा, वित्त और विदेश में कोई बदलाव नहीं किया गया है। राजनाथ सिंह रक्षा मंत्री, अमित शाह गृह मंत्री, निर्मला सीतारमण वित्त मंत्री और एस जयशंकर विदेश मंत्री बने रह सकते हैं।कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ले चुके मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को कृषि और पंचायती राज मंत्रालय मिल सकता है। अश्विनी वैष्णव को सूचना और प्रसारण मंत्रालय के साथ-साथ सूचना और प्रौद्योगिकी मंत्रालय भी दिया जा सकता है।

Surendra Tiwari

I am Surendra Tiwari, Editor of the Vindhya Bhaskar. I am writing on Automobile and Tech Content from Last 5 years.

Related Articles

Back to top button