क्राइम

फेसबुक पर हुई दोस्ती फिर प्यार, 10 साल बाद शादी करके BF 6 दिन में हुआ फरार

फेसबुक आज के समय में सोशल मीडिया का सबसे बड़ा प्लेटफार्म है। आज के समय में लगभग हर कोई फेसबुक इस्तेमाल करता है। फेसबुक की वजह से दूर दूर तक लोग आसानी एक दूसरे को पहचान लेते है। अपने फेसबुक से शुरू हुई कई लव स्टोरी के बारे में पढ़ा होगा आज हम आपको एक ऐसी ही लव स्टोरी के बारे में बताने वाले है। जिसकी शुरुआत फेसबुक से हुई थी।

शादी भी हुई लेकिन रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चल पाया। पूरी घटना कानपुर से सामने आई है। यहां एक युवक पुलिस कमिश्नर के आवास पर पहुंची। युवती के द्वारा बताया गया कि शैलेंद्र सिंह गौतम नाम के व्यक्ति ने 10 तक प्रेम संबंध रखने के बाद 1 जुलाई 2022 को उससे शादी की। शादी के महज 6 दिन बाद ही वह उसे छोड़कर फरार हो गया।

दरअसल आपको बता दे की 10 साल पहले फेसबुक के जरिए ही उसकी दोस्ती शैलेंद्र सिंह नाम के व्यक्ति से हुई थी। 10 साल की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और दोनों ने साथ जीने-मरने की कसम खा ली। इस बीच दोनों के बीच में कई मुलाकाते भी हुई। शादी का फैसला करने के बाद 1 जुलाई 2022 को दोनों ने एक साथ सात फेरे लिए। हालांकि शादी के 6 दिन बाद ही प्रेमी शैलेंद्र सिंह फरार हो गया। प्रेमी के प्यार में पागल युवती उसकी तलाश में जुटी है हालांकि उसका कोई भी पता नहीं लगा। जिसके बाद उसने पुलिस से शिकायत की।

Related Articles

Back to top button