मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह से संसद भवन में सौजन्य भेंट की।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि मध्य प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत साढ़े पांच करोड़ पेड़ लगाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
आज संसद भवन, नई दिल्ली में माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री @AmitShah जी से साैजन्य भेंट की।#DrMohanYadav#CMMadhyaPradesh pic.twitter.com/Y45QAjRGGj
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) June 25, 2024
अभियान की शुरुआत इंदौर जिले में 51 लाख पेड़ लगाने से की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अभियान के शुभारंभ के लिए केंद्रीय गृह मंत्री श्री शाह को मध्यप्रदेश आने का अनुरोध किया जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया।