क्राइमरीवालोकसभा चुनाव 2024

Sandalwood Smuggling: इस जिले में चंदन तस्करों का आतंक, रात में गायब हो जाते हैं चंदन के पेड़, किसान परेशान

terror of sandalwood smugglers: मध्यप्रदेश के रीवा जिले में एक वक्त था कि यहां पर चंदन के पेड़ों की भरमार हुआ करती थी। मंदिर परिसर, बगीचे और घरों में लोगों ने चंदर के पेड़ तैयार कर रखे थे। लेकिन जब से इस जिले में चंदर तस्तकरों की नज पड़ी है, तब से एक-एक कर सभी चंदन के पेड़ गायब होते जा रहे हैं। जिले के मऊगंज थाना क्षेत्र में फिर से इन दिनों चंदन तस्करों ने आतंक मचा रखा है। यहां पर एक किसान अपने बगीचे में बीचों-बीच कई सारे चंदन के कई लगाकर रखे थे। जहां रात में पहुंचे अज्ञात चोरों ने इलेक्ट्रिकल मशीन से पेड़ों को काट दिया और तने का मध्य भाग लेकर चंपत हो गये।

बगिया पहुंच कर उड़ गये होश
रोज की तरह जब किसान सुबह अपने बगिया में पहुंचा। जो वहां का हाल देख हैरान रह गया। उसके द्वारा तैयार किये गये चंदन के पेड़ कोई काट ले गया था। आसपास के लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि शातिर चोर चंदन का पेड़ मशीन से काट ले गए। पीडि़त किसान ने पुलिस में शिकायत की। जिसे बाद मऊगंज पुलिस ने अपराध दर्ज कर चोरों के बारे में जानकारी एकत्र कर रही है।

इलेक्ट्रिकल मशीन का किया उपयोग
बताया जा रहा है कि बुधवार-गुरुवार की मध्य रात्रि चन्द्र प्रताप सिंह निवासी बहेरा डाबर की बगिया को अज्ञात बदमाशों ने निशाना बनाया है। पीडि़त द्वारा दावा किया जा रहा है कि शातिर चोर ने बगिया से बेशकीमती चंदन के पेड़ को काटने के लिए इलेक्ट्रिकल मशीन का उपयोग किया है।

पुराने पेड़ को तस्कर बनाते हैं निशाना
बताया गया है कि चोरी हुये चंदन के पेड़ वर्षों पुराने हैं। इन पेड़ों पर शातिर चोर वर्षों से नहर बनाए हुए थे। पहले बदमाशों ने रेकी की और फिर इलेक्ट्रिकल मशीन से चोरी की योजना बनाई। जिस पर वह सफल भी हो गए है।

Related Articles

Back to top button