मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अंतर्राष्ट्रीय गणित ओलंपियाड में भारत के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर दी बधाई

MP News:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यूके (यूनाइटेड किंगडम) में आयोजित 65 वें अंतर्राष्ट्रीय गणित ओलंपियाड में भारत के बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि गुरु पूर्णिमा का यह शुभ दिन अंतर्राष्ट्रीय गणित ओलंपियाड में भारत के बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन से अधिक अल्हादकारी हो गया है।

 

 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ये प्रतिभाशाली बच्चे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत के संकल्प से सिद्धि में सहभागी बनेंगे और भारत को विश्व में नये शिखर पर पहुंचायेंगे। उल्लेखनीय है कि भारत ने अंतर्राष्ट्रीय गणित ओलंपियाड में 1989 के बाद शानदार प्रदर्शन के साथ चार स्वर्ण और एक रजत पदक प्राप्त कर चौथा स्थान हासिल किया है।

 

Saurabh Dubey

Hello Reader, My Self Saurabh. I have more than 3 Year's Working experience in the Automobile, Tech and Bike Related Content. I Have Join the MP Samachar Today in 2024.

Related Articles

Back to top button